''ट्रेजेडी किंग'' दिलीप कुमार की हालत स्थिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 2:48 PM
मुंबई: बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार को सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद निमोनिया के उपचार के लिए कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं खबरें आ रही है कि अब उनकी हालत स्थिर है. परिवार के एक सूत्र ने आज कहा,’ दिलीप साहब अच्छे हैं. उनकी हालत स्थिर है और सुधार […]
मुंबई: बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार को सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद निमोनिया के उपचार के लिए कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं खबरें आ रही है कि अब उनकी हालत स्थिर है.
परिवार के एक सूत्र ने आज कहा,’ दिलीप साहब अच्छे हैं. उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है. वह सामान्य कक्ष में हैं और आईसीयू में नहीं हैं.’ सूत्रों ने बताया कि 91 वर्षीय अभिनेता को यहां के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नियमित जांच के लिए उन्हें निगरानी में रखा गया है.’
संपर्क किए जाने पर लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि मशहूर अभिनेता को कल सीने में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है तथा सुधार हो रहा है. इससे पहले दिलीप कुमार को पिछले साल सितंबर में दिल का दौरा पडने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
‘ट्रेजडी किंग’ के तौर पर जाने जाने वाले दिलीप कुमार ने ‘देवदास’, ‘मधुमति’, ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘गंगा जमुना’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










