ePaper

मैं 6 पैक्‍स एब्‍स का पक्षधर नहीं हूं- अजय देवगन

Updated at : 30 Nov 2014 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
मैं 6 पैक्‍स एब्‍स का पक्षधर नहीं हूं- अजय देवगन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि वे 6 पैक एब्‍स और 8 पैक एब्‍स के पक्षधर नहीं हैं. आज के दौर में बॉलीवुड के कई सितारे 6 पैक और 8 पैक एब्‍स बनाने की रेस में दौड रहे हैं. वहीं अजय इसके पक्ष में नहीं हैं. उनका मानना है कि आपको स्‍वस्‍थ और […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि वे 6 पैक एब्‍स और 8 पैक एब्‍स के पक्षधर नहीं हैं. आज के दौर में बॉलीवुड के कई सितारे 6 पैक और 8 पैक एब्‍स बनाने की रेस में दौड रहे हैं. वहीं अजय इसके पक्ष में नहीं हैं. उनका मानना है कि आपको स्‍वस्‍थ और शारीरीक रुप से फिट होना चाहिए.

अजय फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. अजय इस फिल्‍म में खतरनाक एक्‍शन करते नजर आयेंगे. उन्‍होंने फिल्‍म में तलवारबाजी भी की है. अजय का कहना है कि 6 पैक और 8 पैक एब्‍स के साथ आप दिखते तो कमाल के हैं लेकिन आप शारीरीक रुप से कमजोर नजर आते हैं.

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा, यामी गौतम और पूर्व मिस इंडिया मनस्‍वी गौतम भी हैं. फिल्‍म में अजय डबल रोल में नजर आयेंगे. फिल्‍म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्‍म में सोनाक्षी भी वेस्‍टर्न लुक में नजर आयेंगी. फिल्‍म के टाईटल सांग में प्रभुदेवा का डांस और अजय के डायलॉग दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है.

अजय ने बताया था कि,’ इस फिल्‍म को लेकर मैंने बहुत मेहनत की है. प्रभुदेवा ने फिल्‍म में एक अलग तरह की तलवारबाजी दिखाने की कोशिश की है. तलवारबाजी के लिए भी मैंने काफी मेहनत की है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola