ePaper

''एक्‍शन जैक्‍सन'' का टाइटल ट्रैक रिलीज

Updated at : 26 Nov 2014 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
''एक्‍शन जैक्‍सन'' का टाइटल ट्रैक रिलीज

प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. इस गाने में अभिनेता अजय देवगन धमकी देते नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रभुदेवा डांस मूव्‍स करते नजर आ रहे हैं. इस गाने की एक और खास बात यह है कि इस गाने को खुद अजय देवगन […]

विज्ञापन

प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. इस गाने में अभिनेता अजय देवगन धमकी देते नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रभुदेवा डांस मूव्‍स करते नजर आ रहे हैं. इस गाने की एक और खास बात यह है कि इस गाने को खुद अजय देवगन ने गाया है. पूरे गाने में अजय ने डॉयलॉग बोला है जिसे शिराज अहमद ने लिखा है. गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है.

जिस स्‍टाइल में माइकल जेक्‍सन डांस किया करते थे उसी स्‍टाइल में अजय देवगन लोगों की हड्डियां तोडते नजर आ रहे हैं. इस गाने में फिल्‍म के डायरेक्‍टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा थिरकते नजर आ रहे हैं. इस फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी. वे भी फिल्‍म में वेस्‍टर्न लुक में नजर आयेंगी.

सोनाक्षी सिन्हा भी कुछ डांस मूव्ज करती नजर आएंगी जिन्हें देख साउथ के स्टार चिरंजीवी का सिग्नेचर स्टेप याद आ जाएगा. वहीं गाने में अजय अपने डायरेक्टर प्रभु देवा को छेड़ते हुए नजर आएंगे. इस गाने में अजय कहते है ‘मैं एक ही बार बोलता हूं, दूसरी बार बोलूंगा तो सुनने के लिएतू नही होगा.’ वहीं प्रभुदेवा डांस करतेनजरआते हैं.

फिल्म में यामी गौतम, कुणाल रॉय कपूर और सोनू सूद ने भी काम किया है. अजय फिल्‍म में तलवारबाजी भी करते नजर आयेंगे. अजय का कहना है कि इस फिल्‍म के लिए उन्‍होंने कडी मेहनत की है. वजन भी घटाया है. इससे पहले अजय फिल्‍म ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ में नजर आये थे. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ 5 दिसंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola