ePaper

बचपन में लौटना चाहते है महानाय‍क अमिताभ बच्‍चन

Updated at : 19 Nov 2014 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
बचपन में लौटना चाहते है महानाय‍क अमिताभ बच्‍चन

जानेमाने फिल्‍मकार सुजीत सरकार का कहना है कि‍ अभिनेता अमिताभ बच्‍चन फिल्‍म के सेट पर बच्‍चों जैसा व्‍यवहार करते हैं. सभी लोगों की बातों को ध्‍यान से सुनते हैं. अमिताभ बच्‍चन को कहना है कि वे एक बार फिर बचपन में लौटना चाहते हैं. अमिताभ इन दिनों सुजीत सरकार के साथ फिल्‍म ‘पीकू’ की शूटिंग […]

विज्ञापन

जानेमाने फिल्‍मकार सुजीत सरकार का कहना है कि‍ अभिनेता अमिताभ बच्‍चन फिल्‍म के सेट पर बच्‍चों जैसा व्‍यवहार करते हैं. सभी लोगों की बातों को ध्‍यान से सुनते हैं. अमिताभ बच्‍चन को कहना है कि वे एक बार फिर बचपन में लौटना चाहते हैं. अमिताभ इन दिनों सुजीत सरकार के साथ फिल्‍म ‘पीकू’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण भी हैं.

वहीं सुजीत ने आगे बताया कि अमिताभ सेट पर बांग्ला में बात करतेहैं. उन्‍हें कोई महत्‍वपूर्ण आईडिया दो तो वे बहुत ध्‍यान से हर बात को सुनतेहैं. इन दिनों अमिताभ कोलकाता मेंहैं. उन्‍होंने यहां अपने 1960 के दशक को याद किया और बताया कि उन दिनों यह सबसे भव्‍य और देश का सबसे चहल-पहल वाला शहर हुआ करता था. वह समय बेहद मजेदार था, हम युवा थे और स्‍वछंद होकर घूमते थे.

अमिताभ ने आगे बताया कि,’ अगर संभव हो पाता तो वे फिर से बचपन में लौटना चाहतेहैं. बचपन में जब मां-बाप पूछते थे कि तुम बडे होकर क्‍या बनोगे तो उस समय कोई जवाब नहीं होता था, लेकिन आज 72 साल बाद मुझे इस बात को जवाब मिल गया है. इसलिए मैं एकबार फिर बचपन में लौटना चाहता हूं.’अमिताभ ने ये सभी बातें सुजीत सरकार और रोनी लाहिडी कीबांग्लाफिल्‍म ‘ओपन टी बायोस्‍कोप’ की लॉचिंग के मौके पर कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola