ePaper

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन बने रैपर

Updated at : 06 Nov 2014 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन बने रैपर

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता वरुण धवन अब रैपर बन गये है. डेविड धवन के पुत्र वरुण धवन एक पिश्रापन के लिए रैपर बने है. वरुण ने खुद इसकी जानकारी ट्वीटर के माध्‍यम से दी है. उन्‍होंने लिखा है कि,’ पैनासोनिक के एक विज्ञापन में एक जबर्दस्त टीम के साथ अपना पहला रैप किया, इसका इंतजार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता वरुण धवन अब रैपर बन गये है. डेविड धवन के पुत्र वरुण धवन एक पिश्रापन के लिए रैपर बने है. वरुण ने खुद इसकी जानकारी ट्वीटर के माध्‍यम से दी है. उन्‍होंने लिखा है कि,’ पैनासोनिक के एक विज्ञापन में एक जबर्दस्त टीम के साथ अपना पहला रैप किया, इसका इंतजार कीजिए.’

वरुण ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्‍म ‘स्‍टुडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी. इसके बाद वे फिल्‍म ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘हंप्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां’ में नजर आयेंगे. वे नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ दो फिल्‍में कर चुके है. दर्शकों ने उन्‍हें बेहद पसंद किया है.

वरुण ‘बदलापुर’ नामक एक फिल्‍म में काम कर रहें है. यह एक थ्रिलर फिल्‍म होगी. इसकी शूटिंग के लिए वह जेल भी गये थे. जहां वे कई महिलाओं से भी मिले थे. वरुण ने इस फिल्‍म को लेकर बताया था कि,’ यह अलग तरह की फिल्‍म होगी और दर्शक उन्‍हें एक नये रुप में देखेंगे. दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आयेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola