काला हिरण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सलमान के खिलाफ फैसला सुरक्षित रखा

काले हिरण के शिकार के मामले में अभिनेता सलमान खान की दोषसिद्धी निलंबित करने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रखा है. आपको बता दें कि काले हिरण के शिकार का मामला जोधपुर कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के बाद अब देश के सबसे […]
काले हिरण के शिकार के मामले में अभिनेता सलमान खान की दोषसिद्धी निलंबित करने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रखा है.
27 सितंबर 1998 को जोधपुर में एक शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार के आरोप लगे थे. दरअसल जोधपुर की लोअर कोर्ट ने ने जो सजा दी थी उसपर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. वहीं 27 अगस्त को राजस्थान सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुये सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर कडी टिप्पणी की थी.
वर्ष 2002 में सलमान ने सडक के किनारे सो रहें लोगों पर गाडी चढा दी थी और उन्हें कुचल दिसया था. इस मामले में तीन गवाहों के बयान दर्ज किये जा चुके है. मुबंई के एक कोर्ट में हिट एंड रन केस में सुनवाई होगी जिसमें कई और गवाहों के बयान दर्ज किये जा सकते है. वहीं काले हिरण के मामले में सलमान के अलावा सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्र भी आरोपी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




