पंजाब के सरकारी डॉक्टर डॉ. सनी अशोक का धुरंधर 2 में बॉलीवुड डेब्यू, मजाक में ऐसे मिल गया रोल
Dhurandhar 2 Dr. Sunny Ashok Role
Dhurandhar 2: पंजाब के सरकारी डॉक्टर डॉ. सनी अशोक ने ‘धुरंधर 2’ में छोटा लेकिन यादगार रोल निभाया. अर्जुन रामपाल की चोट के दौरान मदद की और रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया. उनका सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और दर्शकों ने खूब सराहा.
Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की दमदार एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं. इसी बीच पंजाब के सरकारी डॉक्टर डॉ. सनी अशोक ने भी सबका ध्यान खींचा.
आम दिन से बॉलीवुड तक का सफर
डॉ. सनी अशोक लुधियाना के पखोवाल जिले के कलाख गांव स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक आम दिन उन्हें बॉलीवुड तक ले जाएगा. द ट्रिब्यून के अनुसार, पिछले साल 8 जुलाई को रेलवे ट्रैक पर फिल्माए जा रहे एक चेज़ सीक्वेंस के दौरान अर्जुन रामपाल के सिर में चोट लगी. सेट पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन डॉ. अशोक ने तुरंत मदद की और चोट गंभीर न होने की पुष्टि की.
मजाक जो हकीकत बन गया
तीन दिन बाद, 11 जुलाई की रात शाहनेवाल एयरपोर्ट पर शूटिंग के दौरान डॉ. अशोक फिर से सेट पर गए. उन्होंने रणवीर सिंह काे साथ फोटो खींची. रणवीर ने मजाक में कहा, “भाई, सिर्फ एक फोटो क्यों? हम आपको फिल्म में लेंगे.” यह मजाक असलियत बन गया और आदित्य धर ने उन्हें फिल्म में एक छोटा सीन दिया.
एक ही टेक में शूट हुआ सीन
डॉ. अशोक का सीन कुछ सेकंड का था, लेकिन अनुभव बेहद यादगार रहा. निर्देशक ने उन्हेंranve असली एक्टिंग के लिए सराहा और कहा कि उन्होंने बिल्कुल वैसे ही व्यवहार किया जैसे कोई असली डॉक्टर करता.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह का गेटअप बन गया विवाद का कारण, फिल्म फंसी कानूनी जाल में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए