Dhurandhar 2 देखने के लिए बेताब हैं विक्की कौशल, बोले- इंतजार नहीं हो रहा

Updated at : 26 Mar 2026 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
Vicky Kaushal on Dhurandhar 2

विक्की कौशल और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

विक्की कौशल ने ‘धुरंधर 2’ और इसके निर्देशक आदित्य धर की तारीफ की है. उन्होंने फिल्म देखने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. आइए जानते हैं कि उन्होंने फिल्म को लेकर और क्या कहा.

विज्ञापन

Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की जमकर तारीफ की है. दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली 2026 के रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान विक्की ने यह बात कही.

‘देखने का इंतजार है’- धुरंधर 2 पर विक्की का बयान

फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए विक्की कौशल ने कहा, “धुरंधर जिस तरह से काम कर रहा है, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं. मुझे इसका पहला हिस्सा बहुत पसंद आया था, दूसरा हिस्सा मैंने अभी तक नहीं देखा है. लेकिन आदित्य एक बेहतरीन फिल्ममेकर हैं, उन्होंने बहुत अच्छी कास्ट चुनी है, और मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि हर कोई इस फिल्म को इतना पसंद कर रहा है. मैं मुंबई वापस जाते ही इसे देखने के लिए बेताब हूं.”

धुरंधर 2 की कमाई

धुरंधर: द रिवेंज ने फिल्म ने 18 मार्च (बुधवार) को प्रीव्यू शो से 43 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद पहले दिन यानी 19 मार्च (गुरुवार) को फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली. दूसरे दिन 20 मार्च (शुक्रवार) को कलेक्शन 80.72 करोड़ रुपये रहा. 21 मार्च (शनिवार) को 113 करोड़ और 22 मार्च (रविवार) को 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इसके बाद वीकडेज में गिरावट देखने को मिली. 23 मार्च (सोमवार) को 65 करोड़, 24 मार्च (मंगलवार) को 56.60 करोड़ और 25 मार्च (बुधवार) को 47.70 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ. कुल मिलाकर फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ पर सस्पेंस

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल पिछली बार रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था. अब वह जल्द ही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं

यह भी पढ़ेंDhurandhar 2: रिलीज के सातवें दिन कितना कमा पाई ‘धुरंधर 2’, सामने आए आंकड़े

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola