Dhurandhar 2: रिलीज के सातवें दिन कितना कमा पाई ‘धुरंधर 2’, सामने आए आंकड़े

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Mar 2026 10:07 AM

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 7: धुरंधर: द रिवेंज ने अपनी शानदार शुरुआत और मजबूत कंटेंट से दर्शकों का ध्यान खींचा है. शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन अब इसकी कमाई गिर रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar: The Revenge Box Office Collection Day 7: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाइ थ्रिलर ने रिलीज के शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, लेकिन पहले हफ्ते में एंट्री के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट भी देखने को मिली है. इसके बावजूद फिल्म 1000 करोड़ क्लब के काफी करीब पहुंच गई है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन मूवी ने 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 623.42 करोड़ रुपये हो गई है.

पहले हफ्ते में 1000 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

sacnilk के अनुसार, धुरंधर: द रिवेंज ने सात दिनों में दुनियाभर में 994.58 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, विदेशों में फिल्म ने सातवें दिन 11.92 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 261.92 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1006.50 करोड़ तक पहुंच गया है.

शानदार ओपनिंग, फिर आई गिरावट

फिल्म ने 18 मार्च को प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ रुपये कमाकर दमदार शुरुआत की थी. इसके बाद पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली. हालांकि दूसरे दिन कमाई में गिरावट आई और यह 80.72 करोड़ रुपये तक आ गई. वीकेंड पर फिल्म ने फिर जोर पकड़ा और शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की. लेकिन सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई. सोमवार को फिल्म ने 65 करोड़, मंगलवार को 56.60 करोड़ और बुधवार को 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

दमदार कहानी

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी अंडरकवर एजेंट हमजा के मिशन पर आधारित है. एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से भरी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 3: क्या बनेगी धुरंधर 3? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola