ePaper

ब्रांड वैल्‍यू में शाहरुख पहले पायदान पर, धोनी तीसरे नंबर पर और...

Updated at : 04 Nov 2014 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रांड वैल्‍यू में शाहरुख पहले पायदान पर, धोनी तीसरे नंबर पर और...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान और रणबीर कपूर 100 मिलियन डॉलर क्‍लब में शामिल होने वाले देश के पहले सेलीब्रिटी बन गये है. देश में पहली बार हुए सेलेब्रिटी वैल्‍यूशन स्‍टडी के दौरान यह बात सामने आई है के ये दोनों स्‍टार्स ब्रांड वैल्‍यू के आधार पर इस क्‍लब में शामिल हुये है. यह […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान और रणबीर कपूर 100 मिलियन डॉलर क्‍लब में शामिल होने वाले देश के पहले सेलीब्रिटी बन गये है. देश में पहली बार हुए सेलेब्रिटी वैल्‍यूशन स्‍टडी के दौरान यह बात सामने आई है के ये दोनों स्‍टार्स ब्रांड वैल्‍यू के आधार पर इस क्‍लब में शामिल हुये है. यह वैल्‍यूएशन सेलेब्रिटी की ख्‍याति,साख और विज्ञापनों के जरिए उनके पैसे कमाने के आधार पर की गई है.

वहीं इन दोनों कलाकारों के बाद इस लाइन में भारतीय टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली शामिल है. इन तीनों के बाद इस लाइन में पांचवें नंबर पर आमिर खान है जिनकी ब्रांड वैल्‍यू 5 करोड 49 लाख डॉलर और छठे नंबर पर बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खडे है.

इसके बाद सातवें नंबर पर डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण शामिल है. आठवें नंबर पर रितिक रोशन, नौवें पर कैटरीना कैफ और दसवें नंबर पर करीना कपूर खान शामिल है. कमाई के मामले में पुरुष कलाकार महिला कलाकारों से आगे है.

अपार दौलत कमाने वाले इन सेलेब्रिटी की सूची में सबसे पहले शाहरुख खान है जिनकी ब्रांड वैल्यू 18 करोड़ 49 लाख डॉलर (1,011 करोड़ रुपये) है. वहीं दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर जिनकी ब्रांड वैल्यू 12 करोड़ 94 लाख डॉलर (793 करोड़ रुपये) है. तीसरे नंबर पर महेन्द्र सिंह धोनी ब्रांड वैल्यू 7 करोड़ 19 लाख डॉलर (441 करोड़ रुपये) है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola