रजनीकांत की फिल्म ''लिंगा'' का टीजर रिलीज, देखने के लिए क्लिक करें...

सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘लिंगा’ को टीजर रिलीज हो गया है. इस तमिल फिल्म में रजनीकांत के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में नजर आएंगी. टीजर इतना दमदार है कि सोशन नेटवर्किंग साइट पर वह आग की तरह तेजी से फैलता जा रहा है. आपको बता दें कि सिर्फ 18 घंटों में […]
सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘लिंगा’ को टीजर रिलीज हो गया है. इस तमिल फिल्म में रजनीकांत के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में नजर आएंगी. टीजर इतना दमदार है कि सोशन नेटवर्किंग साइट पर वह आग की तरह तेजी से फैलता जा रहा है.
आपको बता दें कि सिर्फ 18 घंटों में इस टीजर को लगभग 9 लाख लोग देख चुके है. रजनीकांत के करोडों प्रशंसकों के लिए ये बहुत खुशी की बात है कि रजनीकांत एक फिर दर्शकों पर अपना एक्टिंग को जादू चलाने वाले है. फिल्म में संगीत दो बार ऑस्कर से सम्मानित हो चुके संगीतकार ए.आर रहमान ने दिया है.
फिल्म में अनुष्का शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन के.एस रविकुमार ने किया है. सोनाक्षी की यह पहली टॉलीवुड फिल्म है. फिल्म के टीजर में सोनाक्षी सिन्हा की भी एक छोटी सी झलक देखने को मिली है. फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




