दीपिका बोली, रणवीर-परिणिति की जोडी कमाल लगती है...

अभिनेता रणवीर सिंह के करीब रहने वाली डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर अगर किसी के साथ अच्छे लगते है तो वो है परिणिति चोपडा. दीपिका को दोनों की जोडी फिल्म ‘किल दिल’ में बेदह पसंद आई है. फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. दीपिका-रणवीर की जोडी फिल्म ‘गोलियों […]
अभिनेता रणवीर सिंह के करीब रहने वाली डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर अगर किसी के साथ अच्छे लगते है तो वो है परिणिति चोपडा. दीपिका को दोनों की जोडी फिल्म ‘किल दिल’ में बेदह पसंद आई है. फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है.
दीपिका-रणवीर की जोडी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ में साथ नजर आये थे. फिलम के बाद दोनों एकदूसरे के बेहद करीब थे. दोनों की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. रणवीर अब ‘किल दिल’ में परिणिति चोपडा के साथ नजर आनेवाले है.
इस फिल्म में गोविंदा भी है जो निगेटिव किरदार में नजर आयेंगे. वे अपने डांस से भी दर्शकों को हैरान करेंगे. यशराज के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देशक शाद अली है. वहीं गोविंदा ने बताया था के यशराज बैनर किसी भी हीरो को एक अच्छा विलेन बना सकता है. दर्शक पहली बार गोविंदा को इस रोल में देखेंगे.
दीपिका को रणवीर और परिणिति की जोडी बेहद पसंद आई है. दोनों को दीपिका ने इसी फिलम के एक गाने में देखा था जिसे उन्होंने बेहद पसंद किया है. फिल्म के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आ रहें है. दीपिका अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की कमाई को लेकर बेहद खुश है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड कमाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




