ePaper

स्‍वच्‍छ भारत अभियान से जुडने के लिए सलमान ने रजनीकांत को किया नॉमिनेट

Updated at : 25 Oct 2014 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
स्‍वच्‍छ भारत अभियान से जुडने के लिए सलमान ने रजनीकांत को किया नॉमिनेट

स्‍वच्‍छ भारत अभियान से जुडने के लिए गांधी जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश दक्षिण भारतीय सुपर स्‍टार कमल हसन का नाम नॉमिनेट किया था. लेकिन दक्षिण के एक और सुप्‍रस्‍टार रजनीकांत का नाम इस काम केलिए नॉमिनेट करना वो शायद भूल गये थे. मोदी ने इस कार्य में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान […]

विज्ञापन

स्‍वच्‍छ भारत अभियान से जुडने के लिए गांधी जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश दक्षिण भारतीय सुपर स्‍टार कमल हसन का नाम नॉमिनेट किया था. लेकिन दक्षिण के एक और सुप्‍रस्‍टार रजनीकांत का नाम इस काम केलिए नॉमिनेट करना वो शायद भूल गये थे. मोदी ने इस कार्य में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम नॉमीनेट किेया था. सलमान ने अब सुपर स्‍टार रजनीकांत को इस काम से जुडने की अपील की है.

आमिर ने इस त्‍योहारों के सीजन में ‘स्‍वच्‍छ भारत अभियान’से जुडकर अपने फेसबुक और ट्विटर और के सभी फॉलोवर को इस कार्य से जुडने के लिए कहा है. सोशल मीडिया पर अपने फैन्‍स को नॉमिनेट करने के अलावा सलमान ने राजनेता, बिजनेसमैन और अभिनेताओं का नाम नॉमिनेट किया है.

इस लिस्‍ट में आमिर खान, अजीम प्रेमजी, चंदा कोचर, ओमर अब्‍दुल्‍ला, प्रदीप धूत, रजत शर्मा, विनीत जैन और रजनीकांत शामिल हैं. सलमान के द्वारा नॉमिनेट किये जाने पर जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री ओमर अब्‍दुल्‍ला ने श्रीनगर म्‍यूनिसिपल कार्पोरेशन के साथ मिलकर कश्‍मीर के बाढ पीडित जवाहरनगर इलाके की सफाई कर यह चैलेंज पूरा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola