''पीके'' ने खाया पान क्योंकि सेट के पास...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ में अपने रोल को सबसे मुश्किल बताया है. उनका कहना है कि,’इस फिल्म में मेरा किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण था. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. मेरा रोल बहुत मुश्किल भरा था. शूटिंग के दौरान कहीं न कहीं कोई न कोई कमी छूट ही जाती […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ में अपने रोल को सबसे मुश्किल बताया है. उनका कहना है कि,’इस फिल्म में मेरा किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण था. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. मेरा रोल बहुत मुश्किल भरा था. शूटिंग के दौरान कहीं न कहीं कोई न कोई कमी छूट ही जाती थी.’ ‘पीके’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में आ रही है.
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनूष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत औ संजय दत्त भी नजर आयेंगे. फिल्म में आमिर पान के बहुत बडे प्रशंसक के रूप में दिखे है. हिरानी और आमिर की यह दूसरी फिल्म है. इससे पहले फिल्म ‘3 इडियट्स’ में दोनों ने साथ काम किया था. हिरानी को इस फिलम के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था.
40 वर्षीय आमिर का कहना है कि, ‘ यह मेरी जिदंगी को सबसे कठिन रोल था. मेरे करेक्टर को लेकर हमलोग खूब चर्चा करते थे. लेकिन इसके बावजूद कुछ न कुछ मिस हो ही जाता था. मैं पान का बहुत बडा प्रशंसक हूं. मैंने शूटिंग के दौरान लगभग 100 से भी ज्यादा पान खाए होंगे. सेट के पास एक पानवाला जरूर रहता था.’
वहीं अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में एकदम अलग लुक में सामने आई है. उनके बाल छोटे है. वे एक पत्रकार के रूप में नजर आनेवाली है. अनुष्का भी अपने रोल को लेकर बेहद खुश है. अनुष्का के साथ-साथ फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आएंगे. सुशांत के किरदार का अभी खुलासा नहीं किया है.
अनुष्का का कहना है कि,’ मैं अपनी फिल्म पीके के लिए बेहद एक्साईटिड हूं. फिल्म में मेरा लुक बिल्कुल अलग है. मेरे हेयरस्टाइल को लडकियां बेहद पसंद कर रही है. लोगों को रिस्पांस भी पॉजीटिव मिल रहा है. आमिर का संस्पेंस भी अच्छा लग रहा है.’ फिल्म का टीजर भी लॉच हो चुका है. इस टीजर में आमिर अलग लुक में नजर आये है. दर्शकों को आमिर ने फिर एकबार संस्पेंस में डाल दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




