सलमान की बहन की शादी में शामिल होंगे पीएम मोदी!
Updated at : 23 Oct 2014 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबईः सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं. बहन की शानदार शादी का सपना हर एक भाई का होता है. सलमान भी अपनी बहन अर्पिता की शादी बड़े ही धूमधाम से करना चाहते हैं. इस शादी में मोदी के शामिल होने की खबर जोरों पर है. पिता […]
विज्ञापन
मुंबईः सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं. बहन की शानदार शादी का सपना हर एक भाई का होता है. सलमान भी अपनी बहन अर्पिता की शादी बड़े ही धूमधाम से करना चाहते हैं. इस शादी में मोदी के शामिल होने की खबर जोरों पर है.
पिता सलीम खान और सलमान दोनों ही मोदी को आमंत्रण देने की योजना बना रहे हैं. मोदी ने भी शपथग्रहण समारोह में सलमान को पिता के साथ बुलाया था और दोनों ही समारोह में शामिल हुए थे.
अर्पिता की शादी 16 नवंबर हो होने वाली है. इसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही है. सलीम खान ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा हां, मैं शादी के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करूंगा और उम्मीद है कि इसमें शिरकत करने के लिए उन्हें वक्त मिलेगा. सलीम खान ने शादी की भव्यता को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा मैं खर्चीली शादियों में विश्वास नहीं करता.
तीनों भाईयों में अर्पिता सलमान के सबसे ज्यादा करीब है. ऐसे में सलमान अपनी बहन की शादी में कोई कोर कसर नहीं रखना चाहते. पार्टी हैदाराबाद के पांच सितारा होटल में होगी. गौरतलब है कि अर्पिता बिजनेसमैन आयुष शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




