यशराज फिल्मस् ''विलेन'' को भी एक अच्छा ''हीरो'' बना सकता है...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2014 12:15 PM
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता गोविंदा अपनी आगामी फिल्म ‘किल दिल’ में विलेन के रूप में नजर आएंगे. कॉमेडी किंग गोविंदा ने कहा कि,’ यशराज फिल्मस् ने मुझे विलेन के तौर पर पेश किया है लेकिन इसके बावजूद मैं एक हीरो की तरह नजर आ रहा हूं. यह एक अच्छा विलेन है जो हीरो की तरह […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता गोविंदा अपनी आगामी फिल्म ‘किल दिल’ में विलेन के रूप में नजर आएंगे. कॉमेडी किंग गोविंदा ने कहा कि,’ यशराज फिल्मस् ने मुझे विलेन के तौर पर पेश किया है लेकिन इसके बावजूद मैं एक हीरो की तरह नजर आ रहा हूं. यह एक अच्छा विलेन है जो हीरो की तरह नजर आ रहा है.’ गोविंदा ने इस फिल्म के लिए कडी मेहनत की है ताकि उनके फैंस उन्हें हमेशा याद करें.
वहीं गोविंदा ने आगे बताया कि,’ मुझे बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि मैं इस रोल को कर पाउंगा. मुझे लग रहा था कि मैं एक विलेन के रूप में शायद यह रोल नहीं निभा पाउंगा. तब मेरी पत्नी सुनीता ने मेरा साथ दिया और मुझे काम करने के लिए जोर दिया.’
वहीं गोविंदा दर्शकों के रिस्पांस से खुश है. उनका कहना है कि दर्शक मुझे इस लुक में भी पसंद कर रहें है. फिल्म के प्रोमो को दर्शकों न पसंद किया है. दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी. फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म में गोविंदा के साथ अभिनेता रणवीर कपूर, परिणिति चोपडा और अली जफर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










