सोमवार को दूसरी शादी करेंगे शाहरुख खान...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2014 4:26 PM
बॉलीवुड की जोनमाने सुपरस्टार शाहरुख खान को रूस निवासी प्रतिभागी इलेना ने कह दिया ‘विल यू मैरी मी’. जी हां टीवी शो ‘दिल से नाचे हंडिया वाले’ के दौरान एक प्रतिभागी ने शाहरुख को शादी के लिए प्रपोज कर डाला. आपको बता दें कि अहमदाबाद ऑडिशन के दौरान शाहरुख की मौजूदगी वाले पैनल के सामने […]
बॉलीवुड की जोनमाने सुपरस्टार शाहरुख खान को रूस निवासी प्रतिभागी इलेना ने कह दिया ‘विल यू मैरी मी’. जी हां टीवी शो ‘दिल से नाचे हंडिया वाले’ के दौरान एक प्रतिभागी ने शाहरुख को शादी के लिए प्रपोज कर डाला. आपको बता दें कि अहमदाबाद ऑडिशन के दौरान शाहरुख की मौजूदगी वाले पैनल के सामने प्रस्तुति दी. शाहरुख यह सुनकर हैरान हो गये.
शाहरुख खान को प्रपोज करने से पहले इलेना ने ‘आ रे प्रीतम प्यारे’ और ‘चिकनी चमेली’ गानों पर डांस किया. शो के पैनल ‘एजेंट्स ऑफ हैप्पीनेस’ में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, फराह खान, सोनू सूद और विवान शाह सरीखे कलाकार शामिल हैं. इस बात को सुनकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई.
इलेना के इस सवाल पर पहले तो शाहरुख हैरान हुए फिर उन्होंने जवाब दिया कि,’आप सोमवार को क्या कर रही हैं. हम सोमवार को शादी कर सकते हैं.’ यह सुनते ही इलेना शरमा गई. इस बात पर फराह खान ने चुटकी लेते हुए कहा कि शादी संभव नहीं है, लेकिन रोमांस संभव है.
इसे बाद शाहरुख मंच पर पहुंचे और इलेना के साथ दोनों ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के मशहूर गाने ‘आंखों में तेरी अजब सी’ पर थिरके. इसके अलावा ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की ये पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है. फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फराह खान निर्देशित इस फिल्म का एक और गाना ‘सटकली’ रिलीज हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










