ePaper

pk का चौथा मोसन पोस्‍टर रिलीज, अलग ही रंग में दिखीं अनुष्‍का

Updated at : 17 Oct 2014 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
pk का चौथा मोसन पोस्‍टर रिलीज, अलग ही रंग में दिखीं अनुष्‍का

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘पीके’ का चौथा मोशन पोस्‍टर रिलीज हो गया है. इस पोस्‍टर में अनुष्‍का ने आमिर के तरह कपडे पहने है. अब वे पुलिसवाले और ट्रांजिस्‍टर लिए भ नजर आ गई है. इस पोस्‍टर में कहीं-कहीं अनुष्‍का और आमिर दोनों साथ-साथ दिखे है. फिल्‍म में अनुष्‍का एक पत्रकार […]

विज्ञापन

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘पीके’ का चौथा मोशन पोस्‍टर रिलीज हो गया है. इस पोस्‍टर में अनुष्‍का ने आमिर के तरह कपडे पहने है. अब वे पुलिसवाले और ट्रांजिस्‍टर लिए भ नजर आ गई है. इस पोस्‍टर में कहीं-कहीं अनुष्‍का और आमिर दोनों साथ-साथ दिखे है.

फिल्‍म में अनुष्‍का एक पत्रकार के रूप में नजर आएंगी. फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ इश्‍क फरमाती नजर आएंगी. संजय दत्‍त भी फिल्‍म में एक छोटी सी भूमिका में नजर आएंगे. पोस्टर रिलीज के मौके पर अनुष्का शर्मा काफी कूल नजर आ रही थीं. अपनी इस फिल्‍म को लेकर अनुष्‍का बेदह खुश है और उनके चेहरे से भी इसकी खुशी साफ झलक रही है.

अनुष्का ने पिछले दिनों कहा था कि आमिर के बाद अब वे ट्रांजिस्टर के साथ नजर आएंगी और ‘पीके’ के चौथे पोस्टर में उन्होंने अपना वादा निभाया. पहले पोस्‍टर में आमिर हाथ में ट्रांजिस्‍टर लिए रेलवे ट्रैक पर नग्‍न खुडे नजर आए थे. ट्रांजिस्‍टर के सहारे आमिर ने अपनी इज्‍जत को ढका था. इस पोस्‍टर को लेकर काफी विवाद हुआ था.

आमिर ने पोस्‍टर के बारे में बताते हुए कहा था कि ये पोस्‍टर फिल्‍म की कहानी को बयान करता है. इस तरह के और पोस्‍टर अभी दर्शकों के सामने आएंगे जो फिल्‍म की कहानी से जुडे होंगे. दूसरे पोस्‍टर में आमिर एक पुलिसवाले की वर्दी में आए थे और तीसरे पोस्‍टर में वे पारंपरिक राजस्‍थानी परिधान में थे इस पोस्‍टर में उनके साथ संजय दत्‍त भी थे.

आमिर के नक्‍शेकदम पर चलते हुए अब अनुष्‍का ने आमिर के लुक में नजर आ रही है. फिल्‍म को संस्‍पेंस दर्शकों के लिए बना हुआ है. इन सभी पोस्‍टरों को रिलीज करने का मकसद दर्शकों को फिल्‍म के लिए गेस करना है. अभी दिलचस्‍प होगा कि अगली बार दर्शकों के लिए क्‍या नया होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola