...अब बिगबॉस के घर पॉलिटिक्‍स शुरू

Updated at : 26 Sep 2014 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
...अब बिगबॉस के घर पॉलिटिक्‍स शुरू

कलर्स चैनल का बहुचर्चित सीरीयल ‘बिगबॉस’ सीजन 8 में अब पॉलिटिक्‍स शुरू हो गई है. कभी खाना बनाने के लिए झगडा हो रहा है तो कोई ग्रुप बनाकर एकदूसरे के बारे में बाम कर रहें है. इस सीजन में बिगबॉस नया ट्वीस्‍ट लेकर आए है वो है वोटिंग टाइम का. 5 दिन की जगह अब […]

विज्ञापन

कलर्स चैनल का बहुचर्चित सीरीयल ‘बिगबॉस’ सीजन 8 में अब पॉलिटिक्‍स शुरू हो गई है. कभी खाना बनाने के लिए झगडा हो रहा है तो कोई ग्रुप बनाकर एकदूसरे के बारे में बाम कर रहें है. इस सीजन में बिगबॉस नया ट्वीस्‍ट लेकर आए है वो है वोटिंग टाइम का. 5 दिन की जगह अब वोटिंग लाइन सिर्फ 24 घंटे के लिए होगी.

बिगबॉस में सीक्रेट सोसाइटी का चेहरा दर्शकों के लिए तो हटा दिया गया है लेकिन प्रतिभागियों के लिए यह संस्‍पेंस अभी बरकरार रहेगा. दीपशिखा, पुनीत इस्‍सर और आरजे प्रीतम शामिल है. अब कुर्बानी टास्‍क के बाद उन्‍हें टाइमपास करने के लिए कई गेम्‍स खेलने को दिए गए. सीक्रेट सोसाइटी के ये तीनों मेंबर प्रतिभागियों पर नजर बनाएं हुए है.

undefined

वहीं दूसरी तरफ आर्य बब्‍बर और करिश्‍मा तन्‍ना एकदूसरे से यह डील फाइनल कर चुकें है कि वे एकदूसरे को नॉमिनेट नहीं करेंगे. करिश्‍मा ने साफ तौर पर यह कहा है कि यहां वे गेम खेलने आई है और गेम को गेम की तरह ही खेलेंगी. किसी से दोस्‍ती नही करेंगी. देखना दिलचस्‍प होगा कि दोनों कब तक अपने बात पर कायम रहते है.

undefined

पिछली बार की जोडी अरमान-तनीषा के बाद इस सीजन में भी जोडी नजर आ रही है वो भी डैंड्रा और गौतम गुलाटी की. दोनों काफी समय एकदूसरे के साथ गुजार रहें है. गौतम किसी की परवाह किए बिना डैंड्रा के पैरों की मसाज की. गौतम ने अपनी शार्ट भी उतार दी क्‍योंकि डैंड्रा मैडम ने उन्‍हें कहा था. आगे दोनों के बीच क्‍या होगा यह तो आनेवाला समय ही बताएगा.

undefined

खाने का प्रॉब्‍लम खत्‍म हुआ. तीसरे दिन बिगबॉस के घर में किचन खोल दिया गया. खाना प्रतिभागियों को खुद ही बनाना होगा. राशन सिर्फ एक हफते का मिला है असलिए सबको लिमिट में खाना होगा. ऐसे में झगडा होना तो स्‍वाभाविक है. लिमिट में खाना खाने में सबको दिक्‍कत तो होगी.

undefined

बिगबॉस के घरवालों के लिए एक और खुशी की बात यह थी कि किन्‍हीं दो लोगों को बिजनेस क्‍लास में शिफट किया जाए. घरवालों की सहमति से सोनी सिंह और प्रनीत भट्ट को बिजनेस क्‍लास के लिए सिलेक्‍ट किया गया.

undefined

वहीं आपको बता दें कि इसी हफ्ते सलमान आएंगे. सबसे कम वोट पाने वाले प्रतिभागी को बिगबॉस के घर से बाहर आना होगा. विमान यात्रियों के लिए तीसरे दिन कुर्बानी टास्‍क खत्‍म हो गया और घर में पानी की सफलाई शुरू हो गई. इसके बाद शुरू हुआ नॉमिनेशन का दौर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola