धौनी पर बनेगी फिल्म,पत्नी साक्षी ने किया पोस्टर जारी

मुंबई: भारतीय क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धौनी के ऊपर फिल्म बनने जा रही है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में उनका किरदार निभाते नजर आयेंगे. फिल्म का नाम महेंद्र सिंह धौनी ‘अन टोल्ड स्टोरी होगा’. फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है. धौनी की पत्नी […]
मुंबई: भारतीय क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धौनी के ऊपर फिल्म बनने जा रही है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में उनका किरदार निभाते नजर आयेंगे. फिल्म का नाम महेंद्र सिंह धौनी ‘अन टोल्ड स्टोरी होगा’.
फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है. धौनी की पत्नी साक्षी ने इस पोस्टर को ट्विटर अकाऊंट के जरियेजारी किया है. फिल्म में धौनी एक काले रंग की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं.
जर्सी के पीछे लिखा है कमिंग शून 2015. इस पोस्टर को देखकरअंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म 2015 में बनकर तैयार हो जाएगी और इसी साल उसे रिलीज भी कर दिया जायेगा. बताया जाता है कि सुशांत धौनी के साथ लंबी मीटिंग भी कर चुके थे.
साक्षी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है, ‘पिछले दिनों आईं सभी अफवाहों को नकारती हूं. ये सभी खबरें झूठी थीं. ये देखिए..बूम. साक्षी ने धौनी पर बनने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक की तस्वीर भी पोस्ट की है. ‘ धौनी पर बन रही फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करेंगे. इससे पहले नीरज "स्पेशल 26" जैसी फिल्म बना चुके हैं.
गौरतलब है कि पहले इस फिल्म पर बीसीसीआइ ने अडंगा लगा दिया था. अखबारों में खबर छपी थी कि बीसीसीआइ ने धौनी को साफ कह दिया है कि वो जब तक रिटायर नहीं होते, अपनी किसी भी बायोपिक को हरी झंडी ना दें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




