ePaper

परिणिति बोली ''मुकाबला'' नहीं हमेशा ''सीखने'' की कोशिश करती हूं...

Updated at : 24 Sep 2014 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
परिणिति बोली ''मुकाबला'' नहीं हमेशा ''सीखने'' की कोशिश करती हूं...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री परिणिति चोपडा का कहना है कि ,’हमें किसी से भी जलन करने के बजाय उससे सीखना चाहिए. मैंने हमेशा सबसे सीखने की कोशिश की है. इससे आगे बढने में सहायता मिलती है.’ फिल्म ‘लेडिज वर्सेज रिकी बहल’ से अपने करियर की शुरूआत करनेवाली नवोदित अभिनेत्री इनदिनों अपने करियर को लेकर सीरीयस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री परिणिति चोपडा का कहना है कि ,’हमें किसी से भी जलन करने के बजाय उससे सीखना चाहिए. मैंने हमेशा सबसे सीखने की कोशिश की है. इससे आगे बढने में सहायता मिलती है.’

फिल्म ‘लेडिज वर्सेज रिकी बहल’ से अपने करियर की शुरूआत करनेवाली नवोदित अभिनेत्री इनदिनों अपने करियर को लेकर सीरीयस है. नई अभिने‍ित्रयां में जैसे आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर के बारे में परिणिति का कहना है कि,’ मैं उनसे कभी भी मुकाबला करना नही चाहती. उनसे भी मैं सीखने की कोशिश करती हूं. वे कैसे एक्टिंग कर रही है. ‘

परिणिति ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वह एक बैंकर थी और उन्‍हें लगता था कि एक्टिंग करना आसान होता है. उसमें कहीं भी दिमाग लगाने की जरूरत नहीं पडती. उस समय परिणिति को एक्टिंग करना पंसद नही था.

वहीं जब उन्‍होंने पहली बार यशराज बैनर तले काम किया तो उन्‍हें पता चला कि एक्टिंग करना आयान नहीं है. परिणिति चोपडा की फिल्‍म ‘दावत-ए-इश्‍क’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है. फिल्‍म में उनके आपोजिट आदित्‍य रॉय कपूर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola