पिता की कब्र पर उनसे बात हुई थी:नसीरुद्दीन शाह
Updated at : 14 Sep 2014 4:07 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के अपने पिता आले मोहम्मद शाह के साथ अनसुलझे रिश्ते आज भी उन्हें तंग करते हैं और अदाकार ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि किस तरह उनके पिता के साथ उनका वास्तविक संवाद उनकी कब्र पर जाकर हुआ. एक दूसरे के प्रति लगाव होने के बावजूद पिता-पुत्र के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के अपने पिता आले मोहम्मद शाह के साथ अनसुलझे रिश्ते आज भी उन्हें तंग करते हैं और अदाकार ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि किस तरह उनके पिता के साथ उनका वास्तविक संवाद उनकी कब्र पर जाकर हुआ. एक दूसरे के प्रति लगाव होने के बावजूद पिता-पुत्र के रिश्तों में असहजता नसीरुद्दीन के संस्मरण ‘ऐंड दैन वन डे’ में पूरे समय अपना प्रभाव दिखाती है. नसीर की आत्मकथा में उनके जीवन के शुरुआती 40 साल और अभिनेता के तौर पर जगह बनाने के लिए उनके संघर्ष की कहानी है. उनका अदाकार बनने का सपना उनके पिता के विचार से असहमति वाला था.
64 वर्षीय अभिनेता ने उस दिन को भी याद किया है जब वह अपने पिता के अंतिम क्षणों में उनके पास नहीं पहुंच सके क्योंकि वह विमान कर्मियों को उडान उतारने की जरुरत के बारे में समझाने में नाकाम रहे. उन्होंने लिखा है, ‘‘जिस दिन मैं सरधना पहुंचा, मैं जमीन के उस हिस्से के पास गया जहां अब बाबा थे. उस दिन मैंने उनसे उस फिल्म के बारे में बात की जिसे मैने तभी पूरा किया था. फिल्म में बिना दाढी वाले एक हिंदू पुजारी के मेरे किरदार पर उनके आनंद को मैंने महसूस किया.’’
नसीर के मुताबिक, ‘मैंने उन्हें मेरे सपनों और मेरे संदेहों के बारे में बताया और रत्ना के बारे में बताया जिससे वह कभी नहीं मिले थे. इस बारे में बताया कि मैं अब कितना कमा रहा हूं. मुझे पता था कि वह सुन रहे थे और जवाब दे रहे थे. यह वास्तविक संवाद था जिसकी मैंने पहल की थी. मैंने अचानक मेरे उस नुकसान को महसूस करना शुरु कर दिया जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी और मुझे हैरानी हुई कि अचानक से मुझे उनकी कमी कितनी खलने लगी.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




