''अल्‍लाह'' शब्‍द को लेकर दबंग खान के खिलाफ केस दर्ज

Updated at : 12 Sep 2014 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
''अल्‍लाह'' शब्‍द को लेकर दबंग खान के खिलाफ केस दर्ज

यवतमाल: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक नयी मुसीबत में घिर गये है. सलमान के खिलाफ पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया है. एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने के लिए आज यहां एक मामला दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि मोहम्मद असीम मोहम्मद आरिफ की शिकायत के आधार पर […]

विज्ञापन

यवतमाल: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक नयी मुसीबत में घिर गये है. सलमान के खिलाफ पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया है. एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने के लिए आज यहां एक मामला दर्ज किया.

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद असीम मोहम्मद आरिफ की शिकायत के आधार पर सलमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावना को आहत करने) के तहत मामला दर्ज किया गया.
शिकायतकर्ता के अनुसार सलमान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन ने हाल में मुंबई में एक फैशन शो का आयोजन किया था जहां एक मॉडल ने रैंप पर चलने के दौरान एक टी शर्ट पहन रखा था जिसपर अरबी का कोई शब्द लिखा हुआ था.
आरिफ का दावा है कि इसने मुस्लिम समुदाय की भावना को चोट पहुंचाई. जांच अधिकारी दिलीप चव्हाण ने शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि जांच जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola