रिलीज के पहले ही टैक्स फ्री हुई ''मैरीकॉम''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2014 12:20 PM

विज्ञापन

मुंबई : ओलंपिक खेलों में अपने मुक्कों की ताकत दिखा चुकी भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम के जीवन पर इसी नाम से बनी फिल्म को महाराष्ट्र में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है. संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई इस फिल्म में पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकी मैरीकॉम की भूमिका प्रियंका चोपडा ने निभाई है. […]

विज्ञापन
मुंबई : ओलंपिक खेलों में अपने मुक्कों की ताकत दिखा चुकी भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम के जीवन पर इसी नाम से बनी फिल्म को महाराष्ट्र में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है. संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई इस फिल्म में पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकी मैरीकॉम की भूमिका प्रियंका चोपडा ने निभाई है.
प्रियंका ने एक बयान में कहा ‘‘यह बहुत ही अच्छी खबर है. यह मजबूत इरादों वाली एक महिला की कहानी है जिसने देश को गौरवान्वित किया. यह फिल्म उन सभी खिलाडियों को समर्पित है जो भारतीय ध्वज का गौरव बढाने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर देते हैं. अगर इससे उनकी उम्मीदों को बल मिलता है तो निश्चित रुप से हम इस पर गर्व कर सकते हैं.’’ वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर्स (निर्माता) के सीओओ अजीत अंधारे ने बताया ‘‘हम राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और महाराष्ट्र सरकार के आभारी हैं जिन्होंने इस फिल्म के लिए हमें सहयोग दिया.’’ उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज के दिन से ही उसे मिली कर छूट से समाज के बडे वर्ग को मैरीकॉम के कौशल की झलक देखने को मिलेगी.
भंसाली के प्रवक्ता ने कहा कि फिल्म को कर मुक्त किए जाने से दर्शक उत्साहित होंगे और फिल्म की भावना को समझेंगे. मैरीकॉम के जीवन पर बनी इस फिल्म में बताया गया है कि करियर के शिखर पर एक महिला बॉक्सर मातृत्व को प्राथमिकता देती है. दो बच्चों को जन्म देने के बाद वह रिंग में दमदार तरीके से वापसी करती है. उमंग कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी.
पूर्व में प्रख्यात धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म ‘‘भाग मिल्खा भाग’’ को महाराष्ट्र, बिहार, उप्र और अन्य राज्यों में कर मुक्त किया गया था. इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola