''मैरी कॉम'' का गाना ''सलाम इंडिया'' लांच,सुनने के लिए क्लिक करें
Updated at : 28 Aug 2014 11:55 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मैरी कॉम के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म का दुसरा गाना सलाम इंडिया लांच कर दिया गया है. फिल्म के लिए पीसी ने काफी मेहनत की है. फिल्म के गाने जिद्दी दिल और सुकुन मिला पहले ही रिलीज किये जा चुके […]
विज्ञापन
मुंबई: बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मैरी कॉम के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म का दुसरा गाना सलाम इंडिया लांच कर दिया गया है. फिल्म के लिए पीसी ने काफी मेहनत की है. फिल्म के गाने जिद्दी दिल और सुकुन मिला पहले ही रिलीज किये जा चुके हैं.
ये दोनों गाने युवाओं की जुबान पर चढ़ चुके हैं. फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही लगता है कि प्रियंका ने इस फिल्म के लिए अपना जी जान लगा दिया है. हालांकि हाल में ही एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री की पुरुष प्रधान फिल्में ज्यादा पसंद की जातीं हैं.
गौरतलब है कि फिल्म ओलंपिक में बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है. फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के लिए प्रियंका ने अपने शरीर को एक स्पोर्ट्स पर्सन की तरह बनाया है. प्रियंका ने इसके लिए अपने शरीर को गठीला रूप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




