हॉल के इनौग्रेशन में फीता काटने के लिए सलमान ने मांगे साढे तीन करोड

Updated at : 26 Aug 2014 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
हॉल के इनौग्रेशन में फीता काटने के लिए सलमान ने मांगे साढे तीन करोड

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान ने अपने सुपरस्‍टार के टैग का फायदा ठाते दि‍ख रहे हैं. खबर है कि दबंग खान ने लंदन में एक बैंक्‍वेट हॉल के उद्घाटन के लिए साढे तीन करोड रुपये की मांग की है. सुत्रों के मुताबिक भारत की एक बिजनेस फैमिली ने यूके में सलमान की फैन फॉलोइंग देखते हुए […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान ने अपने सुपरस्‍टार के टैग का फायदा ठाते दि‍ख रहे हैं. खबर है कि दबंग खान ने लंदन में एक बैंक्‍वेट हॉल के उद्घाटन के लिए साढे तीन करोड रुपये की मांग की है.

सुत्रों के मुताबिक भारत की एक बिजनेस फैमिली ने यूके में सलमान की फैन फॉलोइंग देखते हुए लंदन में अपने एक बैंक्‍वेट हॉल के उद्धाटन के लिए सलमान खान से संपर्क किया था. वहां बैंक्‍वेट हॉल के उद्धाटन के लिए सलमान ने हामी भर दी थी. लेकिन इसके लिए उनका लंबा-चौडा डिमांड हैरान करने वाला था.

दरअसल वह भारतीय बिजनेस फैमिली का चाहना है कि सलमान उनके मेहमानों से आकर मिलें और उनके साथ कुछ समय भी ब‍िताएं. यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलने वाला है. समारोह में फीता काटने के लिए सलमान ने साढे तीन करोड रुपये की मांग की है.

खबरों के मुताबिक आयोजकों ने सलमान के इस डिमांड को मान लिया है. लेकिन उन्‍होंने भी शर्त रखा है कि सलमान को वीकेंड के पर उद्धाटन के लिए आना होगा लेकिन वीकेंड पर सलमान की टाइट शेड्यूल होने के कारण दस डील की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola