ओमपुरी के मुंह का सफल ऑपरेशन

मुंबई: दिग्गज अभिनेता ओम पुरी के मुंह का ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए ओम पुरी ने कहा कि मेरे मुंह का ऑपरेशन सफल रहा है. यह एक छोटा सा ऑपरेशन था जिसके लिए मुझे अस्पताल में दो दिनों तक रहना पड़ा. एक सफेद स्पोर्ट के कारण कैंसर की […]
मुंबई: दिग्गज अभिनेता ओम पुरी के मुंह का ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए ओम पुरी ने कहा कि मेरे मुंह का ऑपरेशन सफल रहा है. यह एक छोटा सा ऑपरेशन था जिसके लिए मुझे अस्पताल में दो दिनों तक रहना पड़ा.
एक सफेद स्पोर्ट के कारण कैंसर की आशंका के बाद उनको यह ऑपरेशन करवाना पड़ा. उनके मित्रों और बॉलीवुड कलाकारों ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है.अभी हाल में ही वे फ्रांसीसी शहर एलबी में स्वीडिश फिल्म निर्देशक लेसे हेलस्ट्रॉम की फिल्म ‘द हंड्रेड फुट जर्नी’ में अभिनेत्री हेलन मिरेन के साथ शूटिंग के बाद चर्चा में आये थे.उनका कहना था कि वह फिल्म लोकेशन और अपनी प्यारी नायिका से इतने प्रभावित हुए थे कि उनके समक्ष घुटने तक टेक दिए.
अपने अभिनय से फैंस का मनोरंजन करने वाले ओम पुरी का शुरुआती दिन बॉलीवुड में काफी कठिन रहा है. वे अपने परिश्रम से इस मुकाम पर हैं. फिल्म में उन्होंने हर तरह के किरदार को एक चुनौति की तरह लिया. चाहे वह चाची 420 का कॉमेडी रोल हो या फिर चाईना गेट का जाबांज सिपाही हर किरदार में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




