ePaper

फिल्म ''तख्त'' पर कंगना की बहन ने करण जौहर पर साधा निशाना

Updated at : 23 Feb 2020 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्म ''तख्त'' पर कंगना की बहन ने करण जौहर पर साधा निशाना

नयी दिल्ली : करण जौहर निर्देशित फिल्म तख्त पर कंगना रनावत की बहन रंगोली चंदेल ने निशाना साधा है. साथ ही रंगोली ने ट्वीट कर तख्त फिल्म के पटकथा लेखक को आड़े हाथ लिया. दरअसल हुआ ये कि तख्त फिल्म के पटकथा लेखक हुसैन हैदरी विवादित एनआरसी और सीएए का विरोध कर रहें हैं. इसी […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : करण जौहर निर्देशित फिल्म तख्त पर कंगना रनावत की बहन रंगोली चंदेल ने निशाना साधा है. साथ ही रंगोली ने ट्वीट कर तख्त फिल्म के पटकथा लेखक को आड़े हाथ लिया.
दरअसल हुआ ये कि तख्त फिल्म के पटकथा लेखक हुसैन हैदरी विवादित एनआरसी और सीएए का विरोध कर रहें हैं. इसी विरोध में उनका एक ट्वीट वायरल हो गया, जिसमें इस्लाम को लेकर कंटेट था. रंगोली इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए करण जौहर से सवाल पूछ ली.

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1231260810447486976?ref_src=twsrc%5Etfw

रंगोली ने लिखा, पापा जो(करण जौहर) ये क्या हो रहा है. आप इस्लाम इनवेजन पर फिल्म बना रहे हो या देश में इस्लाम इनवेजन लाने की कोशिश कर रहे हो. मेथड एक्टिंग तो सुना था मेथर्ड डायरेक्शन के बारे में पहली बार सुना.
2021 में रिलीज होगी फिल्म
करण जौहर की निर्देशन में बन रही यह फिल्म दिसंबर 2021 में रिलीज होगी. इल फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में है. फिल्म के लेखक हुसैन हैदरी हैं. यह फिल्म शाहजहां के दो बेटो के बीच हुए युद्ध पर आधारित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola