प्रियंका चोपड़ा के ग्रैमी ड्रेस पर आया मां मधु चोपड़ा का बयान, ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब

प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले अपने ग्रैमी लुक की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं. कुछ लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी. वहीं कुछ लोगों ने उनके ड्रेस की वजह से उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उनका कहना […]
प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले अपने ग्रैमी लुक की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं. कुछ लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी. वहीं कुछ लोगों ने उनके ड्रेस की वजह से उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उनका कहना है कि प्रियंका की बॉडी सुंदर है. ट्रोलर्स का क्या है कहीं से आ जाते हैं. कुछ भी लिखते हैं.
उन्होंने आगे कहा,’ मुझे खुशी है प्रियंका ने ऐसा किया. इससे वह और मजबूत हुई हैं. वह अपने शर्तों पर जीती हैं. किसी को दुख नहीं पहुंचातीं. प्रियंका बेहद खूबसूरत है और वह उनकी बॉडी है. प्रियंका ने मुझे ड्रेस का सैंपल दिखाया था.’
https://www.instagram.com/p/B7zRxF5J7ie/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
मधु चोपड़ा ने कहा,’ मुझे लगा था कि इस ड्रेस को पहनना थोड़ा रिस्की होगा. लेकिन आप देखिये, अवॉर्ड फंक्शन में वह बेस्ट रहीं. जहां तक बात ट्रोलर्स की है वो कहीं से भी आ जाते हैं, कंप्यूटर के पीछे छुपकर कुछ भी लिखते हैं. उनकी लाईफ में कोई खुशी नहीं है. इसलिए वो ऐसा काम करते हैं ताकि उन्हें अटेंशन मिले. मैं और प्रियंका दोनों ही उन्हें अटेंशन नहीं देते हैं.
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्रैमी लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. वह पति निक जोनास के साथ ग्रैमी के रेड कारपेट पर पहुंची थीं. उन्होंने ओपन डीप कट गाउन पहना था. ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने अपने लुक से लोगों को हैरान किया है. वे अक्सर ही अपने लुक को लेकर सुर्खियों में छा जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




