''शुद्धि'' में रितिक होते तो दिखती करीना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2014 7:13 AM
मुंबई: फिल्म शुद्धि में सलमान खान के ऑपोजिट कौन नजर आयेंगी अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. खबर थी कि फिल्म में सल्लू के साथ हॉट अभिनेत्री करीना कपूर नजर आयेंगी. लेकिन इस खबर से खुद करीना ने खंडन कर दिया है. अब देखना है कि करण जौहर इस फिल्म में किसको साईन […]
मुंबई: फिल्म शुद्धि में सलमान खान के ऑपोजिट कौन नजर आयेंगी अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. खबर थी कि फिल्म में सल्लू के साथ हॉट अभिनेत्री करीना कपूर नजर आयेंगी. लेकिन इस खबर से खुद करीना ने खंडन कर दिया है. अब देखना है कि करण जौहर इस फिल्म में किसको साईन करते हैं.
कुछ समय पहले ही करीना ने एक इंटरव्यू में यह कह दिया था कि वो अपने खास दोस्त करन जौहर की आने वाली फिल्म शुद्धि में काम नहीं करेंगी. कई दिनों तक चुप्पी साधे करीना कपूर ने शुद्धि में काम न करने की वजह से आखिरकार पर्दा उठा ही दिया.
करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि रितिक रोशन की वजह से उन्होंने यह फिल्म छोड़ी है. करीना ने कहा कि शुद्धि में काम करने का मैंने इसलिए सोचा क्योंकि मैं रितिक के साथ काम करना चाहती थी. लेकिन जब रितिक ही इस फिल्म से बाहर हो गए तो फिर मेरे लिए भी इस फिल्म में काम करने का कोई तुक नहीं था.फिल्म कभी खुशी कभी गम में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी सराहा था. खबर यह भी उड़ी थी कि रितिक और करीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










