''कबीर सिंह'' को लेकर कियारा आडवाणी का खुलासा...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 10:21 AM
शाहिद कपूर के लिए साल 2019 बेहद खास रहा. उनकी फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. अब इस फिल्म के साथ एक और उपलब्धि भी जुड़ गई है. गूगल की रिपोर्ट के अनुसार कबीर सिंह इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जानेवाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर […]
शाहिद कपूर के लिए साल 2019 बेहद खास रहा. उनकी फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. अब इस फिल्म के साथ एक और उपलब्धि भी जुड़ गई है. गूगल की रिपोर्ट के अनुसार कबीर सिंह इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जानेवाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है.
इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया है. अभिनेत्री ने इस फिल्म में कबीर सिंह की गर्लफ्रेंड प्रीति का किरदार निभाया था. उन्होंने बताया कि कुछ सीन्स के दौरान वह असहज हो गईं थीं.
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा,’ निजी तौर पर मैं इन सीन्स को करने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी. उन सीन्स को करते वक्त मैं असहज महसूस कर रही थी. कबीर सिंह के किरदार को लेकर भी मैं असहज महसूस कर रही थी. मैंने उन्हें एक हीरो के रूप में नहीं देखा था.’
उन्होंने आगे कहा,’ यह अच्छा है कि इसपर बहस हुई. मैंने इसे उसी पर छोड़ दिया. मैंने इसे एक काल्पनिक कहानी के तौर पर देखा, जिसमें कोई भी आपको उसकी तरह होने के लिए नहीं कर कह रहा है. हालांकि अब मैं इन सबसे आगे बढ़ गई हूं.’
बता दें कि, कबीर सिंह संदीप वांगा की तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक है. फिल्म हिंदी सिनेमा की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है. फिल्म के म्यूजिक ने भी दर्शकों को आकर्षित किया. हालांकि फिल्म को लेकर विरोध भी हुआ, हालांकि इसका फायदा फिल्म को मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. शाहिद कपूर के किरदार की आलोचना हुई लेकिन उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










