ePaper

''गली ब्वॉय'' ने जीता एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवॉर्ड, बनीं सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

Updated at : 09 Dec 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
''गली ब्वॉय'' ने जीता एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवॉर्ड, बनीं सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. साल 2019 में रिलीज हुई यह एक कल्‍ट क्‍लासिक फिल्‍म बन गई है. फिल्‍म शुरुआत से ही वाहवाही बटोर रही है. फिल्म को 92वें ऑस्कर अकादमी अवार्ड्स के लिए नामांकन भी मिला है. जोया […]

विज्ञापन

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. साल 2019 में रिलीज हुई यह एक कल्‍ट क्‍लासिक फिल्‍म बन गई है. फिल्‍म शुरुआत से ही वाहवाही बटोर रही है. फिल्म को 92वें ऑस्कर अकादमी अवार्ड्स के लिए नामांकन भी मिला है.

जोया अख्‍तर के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म टाइगर बेबी के सहयोग से एक्‍सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्‍तर द्वारा निर्मित है. फिल्‍म 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी.

यह फिल्‍म धारावी के स्‍लम रैपर्स से प्रेरित है. फिल्‍म को बर्लिन फिल्‍म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था जहां अनगिनत प्रशंसकों ने फिल्‍म की तारीफ की. साथ ही ‘गली ब्‍वॉय’ इंडियन फिल्‍म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ‘बेस्‍ट फिल्‍म’ का पुरस्‍कार भी अपने नाम कर चुकी हैं. जल्‍द ही इस फिल्‍म को जापान में रिलीज किया जायेगा.

बता दें कि फिल्‍म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ताजा कैमेस्‍ट्री नजर आई थी. रणवीर ने एक स्‍ट्रीट डांसर का किरदार निभाया था, वहीं आलिया उनकी प्रेमिका के किरदार में दिखीं थीं. फिल्‍म में सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलीन भी मुख्‍य भूमिका में दिखे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola