ePaper

सहगल साहब के लिए किशोर और लता में थी ऐसी दीवानगी

Updated at : 24 Nov 2019 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
सहगल साहब के लिए किशोर और लता में थी ऐसी दीवानगी

मुंबई : लता मंगेशकर कैरियर के शुरुआती वर्षों में सहगल की तरह गाने की कोशिश करती थीं. वह अपने पिता के साथ सहगल के गाने गाती थीं. सहगल की वे ऐसी दीवानी थीं कि उनसे शादी करने के सपने देखती थीं. लता ने एक बार बताया था- “जितना मुझे याद आता है, मैं हमेशा से […]

विज्ञापन

मुंबई : लता मंगेशकर कैरियर के शुरुआती वर्षों में सहगल की तरह गाने की कोशिश करती थीं. वह अपने पिता के साथ सहगल के गाने गाती थीं. सहगल की वे ऐसी दीवानी थीं कि उनसे शादी करने के सपने देखती थीं. लता ने एक बार बताया था- “जितना मुझे याद आता है, मैं हमेशा से केएल सहगल से मिलना चाहती थी. बचपन में कहा करती थी- जब मैं बड़ी हो जाऊंगी, तो उनसे ही शादी करूंगी.

तब मेरे बाबा मुझे समझाते थे कि जब तुम शादी करने जितनी बड़ी हो जाओगी, तो सहगल साहब शादी की उम्र पार कर चुके होंगे.” लता को यह अफसोस हमेशा रहा कि वह जीवन में कभी सहगल से नहीं मिल पायीं, मगर परोक्ष रूप से उन्हें म्यूजिक गुरु मानती रहीं. हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी सिंगर-एक्टर किशोर कुमार भी सहगल के बड़े प्रशंसक थे. वह पहले-पहल बंबई आये ही इसलिए कि बस एक बार सहगल साहब से मिल सकें.
1932 से 1946 के दौर को सहगल एरा कहा जाता है. उनका करियर भले छोटा रहा, लेकिन उनकी आवाज और संगीत को भुला पाना असंभव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola