नेहा धूपिया का छलका दर्द - मां बनने के बाद हुई बॉडी शेमिंग, नहीं मिल रहा काम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 12:12 PM

विज्ञापन

नेहा धूपिया इनदिनों अपनी मदरहुड इंज्‍वॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्‍होंने अपनी बेटी का पहला जन्‍मदिन मनाया था. हाल ही में एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने खुलासा किया कि मां बनने के बाद उन्‍हें फिल्‍मों के ऑफर आने बंद हो गये हैं. सिर्फ इतनी ही नहीं उन्‍हें बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा […]

विज्ञापन

नेहा धूपिया इनदिनों अपनी मदरहुड इंज्‍वॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्‍होंने अपनी बेटी का पहला जन्‍मदिन मनाया था. हाल ही में एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने खुलासा किया कि मां बनने के बाद उन्‍हें फिल्‍मों के ऑफर आने बंद हो गये हैं. सिर्फ इतनी ही नहीं उन्‍हें बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा है.

नेहा धूपिया ने पिंकविला से बातचीत में कहा,’ जब आप मां बन जाती हैं तो लोग एक धारणा बना लेते हैं. प्रेग्‍नेंसी से पहले मेरा आखिरी प्रोजेक्‍ट तुम्‍हारी सुलु था, जिसके लिए मैंने पुरस्‍कार भी जीता था. लेकिन प्रेग्‍नेंसी के बाद मुझे फिल्‍मों के ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ बच्‍चे को जन्‍म देने के बाद भी मुझे ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं. अब मैं वेब शोज़ के लिए कोशिशें कर रही हूं. देखते हैं, क्‍या होता है.’ उन्‍होंने कहा कि जब वह प्रेग्‍नेंट थीं तो उनके मन में असुरक्षा की कोई भावना नहीं थी. बेटी के जन्‍म के बाद शरीर के आकार को लेकर भी उन्‍हें दिक्‍क्‍तों का सामना करना पड़ा.

अभिनेत्री ने कहा कि,’ मैं यह नहीं कहती हैं कि लोगों को वजन कम करने की जरूरत नहीं है. मुझे याद है जब ए‍क फीमेल जर्नलिस्‍ट ने मेरे वजन के बारे में लिखा था तो मुझे जमकर ट्रोल किया गया था. मैंने इसका जवाब दिया था. किसी नई मां को वजन के लिए ट्रोल करना सही नहीं है.’

बता दें कि नेहा और अंगद बेदी साल 10 मई 2018 में विवाह बंधन में बंधे थे. हाल ही में इस जोड़ी ने बेटी का पहला बर्थडे मनाया था. नेहा फिलहाल नो फिल्‍टर विद नेहा नामक टॉक शो कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola