ePaper

आलिया नहीं, ये अभिनेत्री थीं ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' के लिए पहली पसंद

Updated at : 16 Nov 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
आलिया नहीं, ये अभिनेत्री थीं ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' के लिए पहली पसंद

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की जब से घोषणा हुई है तब से फिल्म सुर्खियों में है. अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म की तैयारी में जुट भी गयी हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगी कि भंसाली की पहली पसंद इस रोल के लिए आलिया नहीं बल्कि रानी मुखर्जी थीं. ब्लैक और सांवरिया […]

विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की जब से घोषणा हुई है तब से फिल्म सुर्खियों में है. अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म की तैयारी में जुट भी गयी हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगी कि भंसाली की पहली पसंद इस रोल के लिए आलिया नहीं बल्कि रानी मुखर्जी थीं. ब्लैक और सांवरिया में ये जोड़ी काम कर चुकी थी. भंसाली ने गंगूबाई काठियावाड़ी की स्क्रिप्ट रानी मुखर्जी को सबसे पहले सुनायी थी लेकिन रानी को फिल्म की स्क्रिप्ट ज्यादा अपील नहीं कर पायी.

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो इसके बाद भंसाली ने अपनी ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा को आॅफर की लेकिन प्रियंका फिलहाल बहुत मशरूफ हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें पसंद आयी थी, लेकिन वे इसका हिस्सा नहीं बन पायी.

इन दोनों अभिनेत्रियों के न कहने के बाद भंसाली ने अपनी ये फिल्म आलिया को आॅफर की. आलिया के साथ सलमान वाली इंशाअल्लाह करने वाले थे, लेकिन अनजान कारणों से फिल्म डिब्बाबंद हो गयी.

गौरतलब है कि गंगूबाई देह व्यापार में जबरन धकेल दी गयी थी, लेकिन एक वक्त के बाद वह सबसे पावरफुल महिलाओं में से एक थी. फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हुसैन जैदी की किताब क्वीनस ऑफ मुंबई पर आधारित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola