''अंदाज अपना अपना'' के सेट पर बात नहीं करते थे सलमान-आमिर, करिश्मा-रवीना में भी होती थी लड़ाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2019 9:07 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में खुलासा किया कि जब भी मैं किसी को बताती हूं कि मैंने आज तक ‘अंदाज अपना अपना’ पूरी नहीं देखी है तो लोग चौंक जाते हैं. मैंने इस फिल्म को टुकड़ों में देखा है जिसमें मेरे सींस को भी शामिल किया गया है. साल 1994 में रिलीज […]
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में खुलासा किया कि जब भी मैं किसी को बताती हूं कि मैंने आज तक ‘अंदाज अपना अपना’ पूरी नहीं देखी है तो लोग चौंक जाते हैं. मैंने इस फिल्म को टुकड़ों में देखा है जिसमें मेरे सींस को भी शामिल किया गया है. साल 1994 में रिलीज हुई इस चर्चित फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. फिल्म में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. अभिनेत्री की योजना है कि एक दिन वह अपने बच्चों के साथ बैठकर पूरी फिल्म देखें.
रवीना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिये एक खास इंटरव्यू में बताया कि, उनदिनों हमलोग एकसाथ कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते थे. मैंने सिर्फ डबिंग के दौरान यह फिल्म देखी थी. मैंने सोचा बाद में पूरी फिल्म देखूंगी, लेकिन वह मौका अभी तक नहीं आया है.
अभिनेत्री ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया कि, फिल्म अंदाज अपना अपना की शूटिंग के दौरान सलमान खान और आमिर खान के बीच झगड़ा चल रहा था. दोनों एकदूसरे से बिल्कुल भी बात नहीं करते थे. यह हाल करिश्मा कपूर और रवीना टंडन का भी था और उनके बीच भी बातचीत बंद थी.
इस बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने बताया,’ जब हम शूटिंग कर रहे थे, हमारे बीच सबसे मजेदार बात यह थी कि हमलोगों में से कोई भी एकदूसरे से बात नहीं कर रहा था. आपस में सबके झगड़े चल रहे थे. आमिर और सलमान एकदूसरे से बात नहीं कर रहे थे, मैं और करिश्मा भी एकदूसरे से बात नहीं कर रहे थे, सलमान और राज जी भी आपस में बात नहीं कर रहे थे.’
उन्होंने आगे कहा,’ मुझे नहीं पता कि यह फिल्म कैसे बनीं. लेकिन यह बात दर्शाती है कि हम अच्छे कलाकार है. सलमान और आमिर ने मुझे और करिश्मा को साथ लाने की कोशिश की थी. फिल्म के क्लाइमैक्स में एक सीन है, जहां मैं और करिश्मा एक खंभे से बंधे हैं. राज जी ने कहा था जब तक हम दोनों एकदूसरे के बात नहीं करेंगे वह तब तक हमें नहीं छोड़ेंगे.’
रवीना बताती है कि, शूटिंग वाकई मजेदार थी, शूटिंग के दौरान हम खूब हंसते थे क्योंकि डायलॉग बहुत ही हंसाने वाले थे.’ आज भी वह जब उन कलाकारों से मिलती है उन्हें बेहद खुशी होती है. खासकर आमिर और सलमान के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है. रवीना ने यह भी बताया कि आमिर की तुलना में सलमान के साथ उनकी दोस्ती ज्यादा गहरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










