विजू खोटे असाधारण इंसान और पूर्ण पेशेवर थे : प्रियंका चोपड़ा

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता विजू खोटे को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से भारतीय सिनेमा को बहुत बड़ी क्षति हुई है. उन्होंने विजू को बेहतरीन कलाकार और असाधारण इंसान बताया. उल्लेखनीय है कि खोटे निधन से पहले जिन गिनी-चुनी फिल्मों में नजर आये थे, उनमें राष्ट्रीय पुरस्कार […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता विजू खोटे को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से भारतीय सिनेमा को बहुत बड़ी क्षति हुई है.
उन्होंने विजू को बेहतरीन कलाकार और असाधारण इंसान बताया. उल्लेखनीय है कि खोटे निधन से पहले जिन गिनी-चुनी फिल्मों में नजर आये थे, उनमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ थी.
वर्ष 2016 में आयी इस फिल्म की निर्माता प्रियंका थीं. खोटे फिल्म ‘शोले’ और ‘अंदाज अपना अपना’ में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, सोमवार को उनका 77 साल की उम्र में निधन हो गया.
प्रियंका ने कहा, वह एक बेतहरीन अभिनेता ही नहीं थे बल्कि एक असाधारण इंसान एवं पूर्ण रूप से पेशेवर थे जिसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और जो अन्य लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान लाते थे.
जब भी वह सेट पर आते यह उनकी पहचान होती थी, उनके निधन से भारतीय सिनेमा को बड़ी क्षति हुई है. गौरतलब है कि 11 अक्तूबर को प्रियंका की हिन्दी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




