होम प्रोडक्शन के जरिये पर्दे पर कमबैक करेंगी काजोल

मुंबई:अभिनेत्री काजोल फिर एक बार कमबैक करने जा रही है. अपनी अदाओं से सबको लुभा लेने वाली काजोल अंतिम बार शाहरुख के साथ फिल्म माई नेम इज खान में दिखीं थी. खबर है कि वह अजय देवगन के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म में नजर आने वालीं हैं. अजय देवगन के साथ शादी […]
मुंबई:अभिनेत्री काजोल फिर एक बार कमबैक करने जा रही है. अपनी अदाओं से सबको लुभा लेने वाली काजोल अंतिम बार शाहरुख के साथ फिल्म माई नेम इज खान में दिखीं थी. खबर है कि वह अजय देवगन के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म में नजर आने वालीं हैं.
अजय देवगन के साथ शादी करने के बाद काजोल ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था लेकिन बाद में वे ‘फना’ और ‘माय नेम इज खान’ जैसी चुनिंदा फिल्मों में काम करके साबित कर दिया कि उनमें काम करने की प्रतिभा कम नहीं हुई है. एक बार फिर काजोल को एक अच्छी स्क्रिप्ट मिल गयी है. यह फिल्म एक संजीदा प्रेम कहानी पर आधारित होगी. फिल्म का निर्देशन राम माधवानी करेंगे.
काजोल की इस कमबैक फिल्म का निर्माण अजय देवगन करेंगे. इससे पहले वह ‘राजू चाचा’, ‘यू मी और हम’, ‘ऑल द बेस्ट’, ‘बोल बच्चन’ और ‘सन आफ सरदार’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं.
यह जानकारी खुद अजय देवगन ने दी है. उन्होंने कहा कि काजोल एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने जा रहीं हैं. उनकी यह फिल्म महिला प्रधान फिल्म होगी. उनसे जब पूछा गया कि क्या फिल्म में वो उनके ऑपोजिट दिखेंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए अजय ने कहा कि फिल्म के हीरो की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




