ePaper

Eid 2020 पर सलमान की Kick 2 से Laxmmi Bomb अक्षय की होगी भिड़ंत

Updated at : 26 Aug 2019 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Eid 2020 पर सलमान की Kick 2 से Laxmmi Bomb अक्षय की होगी भिड़ंत

त्योहारों में बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज कराने कीपुरानी प्रथा है. साधारण सी बात है, होली, ईद, स्वतंत्रता दिवस, दिवाली, क्रिसमस, छुटि्टयों में ज्यादातर लोग फिल्म देखने जाते हैं, ऐसे में इन दिनों में फिल्मकारों के बीच अपनी फिल्म रिलीज करने की होड़ लगी रहती है. इसी क्रम में साल 2020 में ईद के मौके पर […]

विज्ञापन

त्योहारों में बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज कराने कीपुरानी प्रथा है. साधारण सी बात है, होली, ईद, स्वतंत्रता दिवस, दिवाली, क्रिसमस, छुटि्टयों में ज्यादातर लोग फिल्म देखने जाते हैं, ऐसे में इन दिनों में फिल्मकारों के बीच अपनी फिल्म रिलीज करने की होड़ लगी रहती है.

इसी क्रम में साल 2020 में ईद के मौके पर पहले सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म ‘इंशाह अल्लाह’ रिलीज होने वाली थी. लेकिन इस फिल्म से जुड़े लोगों, एक्टर-प्रोड्यूसर सलमान खान और भंसाली प्रोडक्शंस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज नहीं होगी.

इधर खबर आ रही है कि ईद 2020 पर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब रिलीज की जाएगी. लेकिन यह अक्षय कुमार के लिए बहुत राहत देनेवाली खबर नहीं है. क्योंकि सलमान खान ने एक ट्वीट के जरिये इशारा किया है कि ईद पर आने की अपनी रवायत बरकरार रखेंगेऔर ‘इंशाह अल्लाह’ की जगह 2020 में ईद पर सलमान खान की ‘किक 2’ रिलीज होगी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ‘किक 2’ की स्क्रिप्ट फाइनल है. ईद 2020 में सलमान और साजिद ने फिल्म रिलीज करने का प्लान बनाया है. ‘किक 2’ का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है.

‘दबंग 3’ की शूटिंग खत्म होने के बाद ‘किक 2’ की शूटिंग शुरू होगी. मालूम हो कि ‘किक’ की तरह ही ‘किक 2’ भी दक्षिण की फिल्म का आधिकारिक रीमेक होगी. फिल्म की स्क्रिप्ट पर साजिद नाडियाडवाला संजीदगी से काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Inshallah की रिलीज टली, सलमान ने कहा- Eid पर जरूर मिलूंगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola