सलमान खान संग इस फिल्‍म में काम करने को लेकर ऐसा था आलिया का पहला रियेक्‍शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2019 9:45 AM

विज्ञापन

आलिया भट्ट को हाल ही में संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ के लिए साइन किया है. इस फिल्म में पहली बार आलिया सुपरस्टार सलमान खान के साथ दिखाई देंगी. आलिया ने हाल में बताया है कि जब उन्हें यह फिल्म मिली तो उनका पहला रिएक्शन क्या था. एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट […]

विज्ञापन

आलिया भट्ट को हाल ही में संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ के लिए साइन किया है. इस फिल्म में पहली बार आलिया सुपरस्टार सलमान खान के साथ दिखाई देंगी. आलिया ने हाल में बताया है कि जब उन्हें यह फिल्म मिली तो उनका पहला रिएक्शन क्या था. एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने इस फिल्म का ऑफर मिलने के बाद के अपने पहले रिएक्शन के बारे में खुलकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि फिल्म मिलने के बाद वह खुशी से उछलने लगी थी.

आलिया ने बताया कि उस वक्त वह मुंबई में नहीं बल्कि विदेश में थीं. जब उन्हें इस फिल्म के बारे में कॉल आयी तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. इस खबर को सुनने के बाद भागती हुई एक कोने में गयी और खुशी से 5 मिनट तक उछलती रहीं.

आलिया ने इस बीच अपनी आने वाली फिल्मों पर भी बात की. उन्होंने कुछ दिन पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग की थी और अब उनकी फिल्म ‘सड़क 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. जल्द ही ‘इंशाअल्लाह’ की शूटिंग भी शुरू कर दी जायेगी. इस तरह देखा जाये तो आने वाला साल आलिया के लिए बहुत बड़ा और खास होने जा रहा है.

आलिया ने कहा कि वह पहली बार संजय लीला भंसाली, सलमान खान, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, अमिताभ बच्चन और अपने पिता महेश भट्ट जैसे स्टार्स और डारेक्टर्स के साथ पहली बार काम कर रही हैं. इसीलिए आलिया अपने आने वाले साल को खास मान रही हैं.

पिछले कुछ समय से फिल्मों में आलिया भट्ट के काम की काफी तारीफ हो रही है. आलिया के पास इस समय ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘सड़क 2’ जैसी कई फिल्में हैं. कुछ समय पहले ही उन्हें संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में भी साइन किया है. इस फिल्म में पहली बार आलिया, सलमान खान के ऑपोजिट दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola