सलमान खान संग बॉक्स ऑफिस पर टकराव खत्म होने से खुश हैं अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 2020 में ईद पर अपनी फिल्म "सूर्यवंशी" और सलमान खान अभिनीत फिल्म "इंशाअल्लाह" का टकराव नहीं होने से काफी खुश हैं. अक्षय अगले साल अकेले अपनी फिल्म रिलीज होने को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं. निर्देशक रोहित शेट्टी ने ईद से पहले ही 27 मार्च, 2020 को "सूर्यवंशी" को रिलीज […]
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 2020 में ईद पर अपनी फिल्म "सूर्यवंशी" और सलमान खान अभिनीत फिल्म "इंशाअल्लाह" का टकराव नहीं होने से काफी खुश हैं. अक्षय अगले साल अकेले अपनी फिल्म रिलीज होने को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं. निर्देशक रोहित शेट्टी ने ईद से पहले ही 27 मार्च, 2020 को "सूर्यवंशी" को रिलीज करने की योजना बनाई है. इससे निर्देशक संजय लीला भंसाली की सलमान खान अभिनीत फिल्म "इंशाअल्लाह" के साथ टकराव की संभावना खत्म हो गई है.
अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा, "यह हमेशा अच्छा संकेत होता है कि दो फिल्में एक साथ पर्दे पर न आएं. अच्छा है कि यह (टकराव) टल गया. हालांकि किन्हीं दो फिल्मों के बीच टकराव होने की संभावना रहती है.’
उन्होंने आगे कहा,’ हम साल के 52 हफ्तों में 210 हिन्दी फिल्में बना रहे हैं, लिहाजा एक ही तारीख में दो या इससे अधिक फिल्में रिलीज होने की संभावना बनी रहती है.’
अक्षय फिल्म सूर्यवंशी में पुलिस अधिकारी वीर सूर्यवंशी की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में अक्षय (51) के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी. दोनों कलाकार 2010 में आई "तीस मार खां" के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




