ePaper

विजय के साथ रोमांस करेंगी श्रुति!

Updated at : 17 Jul 2014 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
विजय के साथ रोमांस करेंगी श्रुति!

मुंबई:कमल हासन की पुत्री और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हसन तमिल फिल्‍म में सुपरस्टार विजय के साथ दिखेंगी. फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हो पाया है लेकिन खबर है कि इस फिल्म को चिंबुधवेन डॉयरेक्ट करेंगे. 28 वर्ष की श्रुति ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरीये ये जानकारी साझा की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा […]

विज्ञापन

मुंबई:कमल हासन की पुत्री और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हसन तमिल फिल्‍म में सुपरस्टार विजय के साथ दिखेंगी. फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हो पाया है लेकिन खबर है कि इस फिल्म को चिंबुधवेन डॉयरेक्ट करेंगे.

28 वर्ष की श्रुति ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरीये ये जानकारी साझा की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मुझे खुशी हो रही है कि मैं अपनी अगली फिल्म विजय के साथ करने जा रही हूं. यह चिंबुधवेन की अगली फिल्‍म होगी.

विजय इस फिल्म की शूटिंग फिल्म कथटी की शूटिंग खत्म होने के बाद करेंगे. वहीं श्रुति भी फिल्म पुजाई की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह विजय की 58 वीं फिल्म होगी. बताया जा रहा है कि विजय और श्रुति की यह फिल्म बड़े बजट की होगी.

श्रुति ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में काफी फैंस बना लिये हैं. हाल ही में एक फिल्‍म के गाने के दौरान उनका फोटो किसी ने खींच कर सोशल नेटवर्क में डाल दिया था जो काफी बोल्ड था. इसको लेकर काफी बवाल भी हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola