VIDEO: डांसिंग अंकल का ''खइके पान बनारस...'' वाला डांस, अमिताभ बच्‍चन ने भी की तारीफ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 9:07 AM

विज्ञापन

अपने डांस मूव्‍स से इंटरनेट सेंसेशन बने डब्‍बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्‍तव समय-समय पर अपने डांस से सुर्खियां बटोरते रहते हैं. पिछले दिनों डब्‍बू अंकल ने अभिनेता गोविंदा के सुपरहिट गाने ‘आप के आ जाने से…’ गाने पर शानदार डांस कर खलबली मचा दी थी. अब उन्‍होंने एक और धमाका किया है. उनका एक और […]

विज्ञापन

अपने डांस मूव्‍स से इंटरनेट सेंसेशन बने डब्‍बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्‍तव समय-समय पर अपने डांस से सुर्खियां बटोरते रहते हैं. पिछले दिनों डब्‍बू अंकल ने अभिनेता गोविंदा के सुपरहिट गाने ‘आप के आ जाने से…’ गाने पर शानदार डांस कर खलबली मचा दी थी. अब उन्‍होंने एक और धमाका किया है. उनका एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अमिताभ बच्‍चन के सुपरहिट सॉन्‍ग ‘खाइके पान बनारस वाला…’ गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं.

डब्‍बू अंकल का डांस देखकर अमिताभ बच्‍चन भी खुद को रोक नहीं पाये. अमिताभ बच्‍चन ने यह वीडियो शेयर करते हुए उन्‍हें सुपर कहा है. काले रंग की शर्ट और पैंट पहने, नारंगी रंग का कोट पहने डब्‍बू अंकल काफी जंच रहे हैं.

संजीव श्रीवास्‍तव बॉलीवुड सेलेब्‍स के बीच भी काफी पॉपुलर हैं. वे एक टीवी शो में गोविंदा के साथ डांस करते नजर आये थे. गोविंदा ने उनके डांस की खासा तारीफ की थी.

सलमान खान, अनुष्‍का शर्मा और अर्जुन कपूर भी उनकी तारीफ कर चुके हैं. इसके अलावा सुनील शेट्टी ने डब्‍बू अंकल को मिलने के लिए मुंबई बुलाया था. वे सलमान के शो ‘दस का दम’ में नजर आये थे. यहां वे सलमान के साथ स्‍टेप से स्‍टेप मिलाते दिखे थे.

गौरतलब है कि, 46 वर्षीय के संजीव श्रीवास्‍तव भाभा रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और विदीशा में रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola