सनी लियोन से क्यूं डर गयी रिचा!

मुंबई:बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री रिचा चड्डा पोर्न स्टार से अभिनेत्री हुईं सनी लियोन के साथ काम नहीं करना चाहतीं हैं. खबरों की माने तो फिल्म ‘मस्तीजादे’ के लिए रिचा को भी ऑफर मिला था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. रिचा पहले भी उनके साथ काम करने से मना कर चुकीं हैं. रिचा ने इससे पहले सनी […]
मुंबई:बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री रिचा चड्डा पोर्न स्टार से अभिनेत्री हुईं सनी लियोन के साथ काम नहीं करना चाहतीं हैं. खबरों की माने तो फिल्म ‘मस्तीजादे’ के लिए रिचा को भी ऑफर मिला था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. रिचा पहले भी उनके साथ काम करने से मना कर चुकीं हैं. रिचा ने इससे पहले सनी के साथ ‘टीना और लोलो’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ में काम करने से मना कर दिया था.
रिचा का कहना है कि वह फिलहाल सेक्स कॉमेडी फिल्म करने के लिए तैयार नहीं हैं इसलिये उन्होंने ‘मस्तीजादे’ में काम करने से मना कर दिया है. रिचा का कहना है कि अगर उन्हें सनी लियोन के साथ किसी पारिवारिक फिल्म में काम करने का अवसर मिलता है तो अवश्य काम करेंगी.वहीं खबरों की माने तो रिचा सनी लियोन से डर गईं हैं.

उन्हें लगता है कि यदि वे सनी के साथ काम करेंगी तो उनकी ओर लोगों का आकर्षण नहीं होगा. गौरतलब है कि फिल्मों में बोल्ड सीन के लिए सनी जानी जातीं हैं. आने वाली फिल्म ‘हेट स्टोरी -2’ में भी यही देखा जा रहा है. फिल्म में सुरवीन चावला ने भी बोल्ड सीन दिया है लेकिन सनी के पिंक लिप्स के आगे उनकी मेहनत बेकार चली गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




