ePaper

मीत ब्रदर्स की दिवानी हुई सनी, मस्तीजादे के लिए भी गायेंगे मीत ब्रदर्श

Updated at : 15 Jul 2014 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
मीत ब्रदर्स  की दिवानी हुई सनी, मस्तीजादे के लिए भी गायेंगे मीत ब्रदर्श

बेबी डॉल सनी लियोनी एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म ‘‘मस्तीजादे‘‘ के लिए मीत ब्रदर्स से गाना कंपोज करवाना चाहती है.सनी मानती है कि मीत ब्रदर्स उनके लिए लकी है.इससे पहले ‘रागिनी एमएमएस-2′ में ‘बेबी डॉल़……’ गाने को लोगों ने खासा पसंद किया था जो अभी भी हिट गानों की सूची में अपनी जगह […]

विज्ञापन

बेबी डॉल सनी लियोनी एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म ‘‘मस्तीजादे‘‘ के लिए मीत ब्रदर्स से गाना कंपोज करवाना चाहती है.सनी मानती है कि मीत ब्रदर्स उनके लिए लकी है.इससे पहले ‘रागिनी एमएमएस-2′ में ‘बेबी डॉल़……’ गाने को लोगों ने खासा पसंद किया था जो अभी भी हिट गानों की सूची में अपनी जगह बनाए हुए है. दूसरी ओर ‘हेट स्टोरी-2‘ में पिंक लिप्स़…..’

ग़ाना युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है.इस गाने को मीत ब्रदर अंजान और खुशबू ग्रेवाल ने गाया है.ये दोनों ही गाने मीत ब्रदर्स ने सनी लियोनी पर फिल्माया था. कई निर्माता ऐसे है जिन्हें लगता है कि वह अगर सनी लियोनी का एक भी गाना अपने फिल्म में रखेंगे तो फिल्म हिट हो जाएगी. ‘रागिनी एमएमएस-2‘ की सफलता पर मीत ब्रदर्स की पार्टी में सनी लियोनी ने कहा था कि इस फिल्म की सिक्वल ‘रागिनी एमएमएस-3‘ में भी वह काम करना चाहेंगी चाहे वह छोटा सा रोल ही क्यों न हो.

सनी ने वर्ष 2012 में ‘जिस्म-2‘ से बॉलीवुड में अपना कदम रखा और खासी सुर्खियां बटारेने में कामयाब रही.इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले साल 2013 में वह गूगल सर्च इंजन में सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली अभिनेत्री थी.जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला‘ में सनी ने ‘ओ लैला तेरी़…..‘ गाने पर देशी तड़का भी लगाया था.सनी के इस अंदाज को भी लोगों ने बेहद पसंद किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola