''उचित सम्मान'' मिलने पर ''लक्ष्मी बॉम्ब'' के निर्देशन पर दोबारा विचार करने को तैयार: राघव लारेंस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2019 7:45 AM

विज्ञापन

मुंबई : निर्देशक राघव लारेंस ने कहा है कि अगर उन्हें उचित सम्मान दिया जाता है तो वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के निर्देशन को लेकर दोबारा विचार करने को तैयार हैं. लारेंस ने "सम्मान नहीं" मिलने के कारण पिछले सप्ताह फिल्म के निर्देशन से खुद को अलग कर लिया था. लारेंस ने […]

विज्ञापन

मुंबई : निर्देशक राघव लारेंस ने कहा है कि अगर उन्हें उचित सम्मान दिया जाता है तो वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के निर्देशन को लेकर दोबारा विचार करने को तैयार हैं. लारेंस ने "सम्मान नहीं" मिलने के कारण पिछले सप्ताह फिल्म के निर्देशन से खुद को अलग कर लिया था. लारेंस ने 2011 में आई तमिल फिल्म "कंचना" की रीमेक "लक्ष्मी बॉम्ब" के निर्देशन से खुद को अलग करने का ऐलान ट्वीटर पर किया था.

लारेंस ने कहा कि फिल्म नहीं करने के "कई कारण" हैं. उनमें से एक है कि फिल्म का पहला पोस्टर बिना उनसे चर्चा किये जारी किया गया. शनिवार को जारी ताजा बयान में उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता उनसे मुलाकात करने को तैयार हैं और सबकुछ उन्हीं के हाथों में है.

लारेंस ने कहा "निर्माता मुझसे मिलने चेन्नई आ रहे हैं. सबकुछ उनके हाथों में है. अगर मेरे काम के लिये मुझे उचित सम्मान मिलता है, तो मैं इसके बारे में सोचूंगा. बैठक के बाद देखते हैं. उन सभी प्रशंसकों को यह संदेश पहुंचाना चाहता था जो वास्तव में चिंतित हैं."

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola