विवेक ओबरॉय के विवादित ट्वीट पर ओमंग कुमार का रियेक्शन, बोले- गलती से हो गया, माफी मांग ली...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2019 9:49 AM
विवेक ओबरॉय उस समय विवादों में घिर गये जब उन्होंने एग्जिट पोल से जुड़ा ऐश्वर्या राय बच्चन का एक ‘मीम’ ट्विटर पर साझा कर दिया. इस मामले में जहां एनसीडब्ल्यू ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. वहीं तमाम सेलेब्रिटीज़ ने इस ट्वीट को घटिया बताते हुए विवेक की खूब आलोचना की. विवाद को […]
विवेक ओबरॉय उस समय विवादों में घिर गये जब उन्होंने एग्जिट पोल से जुड़ा ऐश्वर्या राय बच्चन का एक ‘मीम’ ट्विटर पर साझा कर दिया. इस मामले में जहां एनसीडब्ल्यू ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. वहीं तमाम सेलेब्रिटीज़ ने इस ट्वीट को घटिया बताते हुए विवेक की खूब आलोचना की. विवाद को बढ़ता देख विवेक ने माफी मांग ली और ट्वीट डिलीट कर दिया. अब इस मामले में विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के डायरेक्टर ओमंग कुमार का रियेक्शन सामने आया है.
जूम टीवी से खास बातचीत में ओमंग कुमार ने कहा,’ डिलीट कर दिया, माफी मांग ली, गलती से हो गया. यह सिर्फ एक मजाक था. कभी-कभी आपको लगता है यह मजेदार है इसे शेयर करना चाहिये, पर किसी को यह फनी लगता है किसी को नहीं.’
उन्होंने आगे कहा,’ लोगों ने आपत्ति जताई तो उन्होंने इसे तुरंत डिलीट कर दिया, सॉरी बोल रहे हैं. कुछ भी बड़ा नहीं है…. हो गया, हो गया.’ उन्होंने यह भी कहा,’ इससे ज्यादा गलत बातें हुई है. यह ज्यादा नहीं है. मैं न्याय करने वाला कोई नहीं हूं. अगर मैं फैसला सुनाता हूं तो ट्रोल भी हो सकता हूं.’
ट्वीट में क्या था ?
विवेक ओबरॉय ने सोमवार को जिस ‘मीम’ को साझा किया था वह तीन हिस्सों ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट (नतीजे) में बंटा है. ओपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नजर आ रही हैं, एग्जिट पोल में विवेक ओबरॉय के साथ और नतीजों में वह अभिषेक बच्चन और अराध्या के साथ नजर आ रही है. ओबरॉय ने इसे साझा करते हुए लिखा था, ‘‘ हा हा, रचनात्मक. कोई राजनीति नहीं…बस जिंदगी.’ अभिनेता के ‘मीम’ साझा करते ही चारों ओर से उनकी अलोचना शुरू हो गई.
फिर ये कहकर मांगी माफी
उन्होंने ट्वीट में लिखा,’ कभी-कभी जो पहली नज़र में मजाकिया और हानिरहित प्रतीत होता है, वह दूसरों के लिए ऐसा नहीं हो सकता. मैंने पिछले 10 वर्षों में 2000 से अधिक वंचित लड़कियों को सशक्त बनाने में अपना समय बिताया है. मैं कभी भी किसी भी महिला के प्रति अपमानजनक होने के बारे में नहीं सोचता.’ उन्होंने एक ट्वीट में लिखा,’ अगर मीम पर मेरे रिप्लाई से एक महिला आहत हुई है तो इसमें सुधार की जरुरत है. माफी मांगता हूं. ट्वीट डिलीट कर दिया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










