ePaper

कैटरीना के मुंह से ''भाईजान'' नहीं ''मेरी जान'' सुनना चाहते हैं सलमान

Updated at : 17 May 2019 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना के मुंह से ''भाईजान'' नहीं ''मेरी जान'' सुनना चाहते हैं सलमान

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नयी फिल्म ‘भारत’ के जरिये जल्द ही एक बार फिर से पर्दे पर नजर आनेवाली है. सलमान और कैटरीना की यह जोड़ी ऑनस्क्रीन जितनी इंटरेस्टिंग है, उतनी ही मजेदार ऑफस्क्रीन भी है. फिलहाल ये दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत’ के प्रोमोशन में बिजी हैं. इस दौरान इवेंट्स में […]

विज्ञापन

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नयी फिल्म ‘भारत’ के जरिये जल्द ही एक बार फिर से पर्दे पर नजर आनेवाली है. सलमान और कैटरीना की यह जोड़ी ऑनस्क्रीन जितनी इंटरेस्टिंग है, उतनी ही मजेदार ऑफस्क्रीन भी है.

फिलहाल ये दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत’ के प्रोमोशन में बिजी हैं. इस दौरान इवेंट्स में दोनों को साथ-साथ देखा जाता है, जहां इनकी केमिस्ट्री कमाल की होती है. हाल ही में ऐसे ही एक इवेंट के दौरान सलमान और कैटरीना की मस्ती देखने को मिली.

इसी बीच एक रिपोर्टर ने कैटरीना से फिल्म में उनके रोल के बारे में पूछा और सलमान को ‘भाईजान’ कहकर बुलाया. सलमान ने तपाकसे कहा, आपका ‘भाईजान’ इनका (कैटरीना) का नहीं.

सलमान की इस बात पर कैटरीना खुद को रोक नहीं पाईं और जोर-जोर से हंसने लगीं. इसके बाद एक और रिपोर्टर ने कैटरीना से पूछा कि आप सलमान को ‘भाईजान’ नहीं कहना चाहती हैं, तो फिर कौन सा ‘जान’ कहेंगी, इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान ने कहा, ‘मेरी जान’.

आपको पता है कि सलमान और कैटरीना लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं. सलमान से ब्रेकअफ के बाद रणबीर कपूर के साथ कैटरीना के अफेयर की चर्चा जोरों पर रही.

हालांकि दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं और ऑनस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है. इससे पहले भी सलमान कैटरीना को लेकर ऐसे मस्ती और मजाक करते नजर आ चुके हैं.

यही नहीं, आपको बताते चलें कि सलमान इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा को याद करना नहीं भूले. जब भी कैटरीना अपने किरदार या फिल्म की बात करतीं, सलमान मस्ती में कहते, ‘थैंक यू प्रियंका’.

मालूम हो कि पहले इस फिल्म का हिस्सा प्रियंका थीं, लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी और सलमान के कहने पर डायरेक्टर ने इस फिल्म में कैटरीना को साइन कर लिया.

गौरतलब है कि फिल्म ‘भारत’ का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. यह 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के समय से लेकर मौजूदा दौर के हालात का चित्रण किया गया है, जिसमें सलमान के अलग-अलग लुक्स दिखेंगे.

Bharat Movie Trailer –

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola