‘दे दे प्यार दे'' दो महिलाओं की किसी पुरुष के साथ लड़ाई की कहानी नहीं : तब्बू

अभिनेत्री तब्बू इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म दे दे प्यार दे के प्रमोशन में बिजी है. फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत कौर सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आनेवाले हैं. तब्बू का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिश्तों के तमाम पहलुओं को बयां करती है और यह दो […]
अभिनेत्री तब्बू इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म दे दे प्यार दे के प्रमोशन में बिजी है. फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत कौर सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आनेवाले हैं. तब्बू का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिश्तों के तमाम पहलुओं को बयां करती है और यह दो महिलाओं की किसी पुरुष के साथ लड़ाई की कहानी नहीं है. निर्देशक अकिव अली की फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
फिल्म में अजय 50 वर्षीय एक एकल पिता का किरदार निभा रहे हैं जिन्हें 26 वर्षीया एक लड़की (रकुल) से प्यार हो जाता है. तब्बू, अजय की पूर्व पत्नी का किरदार निभाती दिखेंगी.
तब्बू ने कहा, ‘ जब मैंने कहानी सुनी थी, मुझे लगा कि इसे करने में काफी मजा आएगा. निश्चित तौर पर यह दो महिलाओं की पुरुष के लिए लड़ाई की कहानी नहीं है. यह मजाक उड़ाने या दिल्लगी (करने वाले किसी व्यक्ति) करने की कहानी नहीं है. इसमें गंभीरता और परिपक्वता है जो कि फिल्म की सबसे बड़ी सुंदरता है.” फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ इस शुक्रवार 17 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




