ePaper

अनन्‍या पांडे ने Kissing Scene को लेकर कही दी ऐसी बात, टाइगर हैरान

Updated at : 04 May 2019 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
अनन्‍या पांडे ने Kissing Scene को लेकर कही दी ऐसी बात, टाइगर हैरान

टाइगर श्रॉफ की आनेवाली फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्‍म से अनन्‍या पांडे और तारा सुतारिया डेब्‍यू करने जा रही हैं. फिल्‍म के गाने बेहद पसंद किये जा रहे हैं. इनदिनों तीनों स्‍टार्स फिल्‍म के प्रमोशन में जुटे हैं. फिल्‍म में अनन्‍या और टाइगर का एक लिप […]

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की आनेवाली फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्‍म से अनन्‍या पांडे और तारा सुतारिया डेब्‍यू करने जा रही हैं. फिल्‍म के गाने बेहद पसंद किये जा रहे हैं. इनदिनों तीनों स्‍टार्स फिल्‍म के प्रमोशन में जुटे हैं. फिल्‍म में अनन्‍या और टाइगर का एक लिप लॉक सीन है जिसे लेकर बीते कुछ दिनों से खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में इस सीन को लेकर अनन्‍या ने खुलकर बात की. उन्‍होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर खुद टाइगर श्रॉफ भी हैरान रह गये.

हाल ही में टाइगर अपनी दोनों कोस्‍टार्स अनन्‍या पांडे और तारा सुतारिया के साथ एक रेडियो शो पर पहुंचे थे. रेडिया इंटरव्‍यू के दौरान जब अनन्‍या से पूछा गया कि टाइगर के साथ किसिंग सीन का एक्‍सपीरीयंस कैसा रहा ?

अनन्‍या ने तुंरत कहा,’ यह मेरा अब तक का पहला किस था. इससे पहले मैंने कभी किसी को किस नहीं किया है, मैं इसकी तुलना नहीं कर सकती. बस इतना कह सकती हूं कि यह मेरा अब तक का पहला बेस्‍ट किस था.’ अनन्या का यह जवाब सुनकर टाइगर श्रॉफ भी चौंक गये.

जब टाइगर से पूछा गया कि वो किस चीज में खुद को बेस्‍ट मानते हैं ? इसका जवाब देते हुए टाइगर कहते हैं,’ मैं किस में बेस्‍ट हूं ? दरअसल मुझे नहीं पता मैं किस में बेस्‍ट हूं.’ टाइगर के इस जवाब पर अनन्‍या तपाक से कहती हैं,’ टाइगर ने खुद ही अपने सवाल में जवाब दे दिया है कि व‍ह किस में ‘बेस्‍ट’ हैं. अनन्‍या ने यह भी कहा कि टाइगर बेस्‍ट किसर हैं. टाइगर ऐसा जवाब सुनकर झेंप जाते हैं.

पुनीत मल्‍होत्रा के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ 10 मई को रिलीज होनेवाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola